Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका न्यूज: सर्व ब्राह्मण समाज एवं सनाढय ब्राह्मण समाज ने दी राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी को श्रद्धांजलि

बुधवार, 22 मई 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर में आज 22 मई को सनाढय ब्राह्मण समाज ने कार्यालय पर एकत्रित होकर राष्ट्रीय नेता केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की परम पूजनीय माताजी राजमाता श्रीमंत माधवी राजे सिंधिया जी को श्रद्धांजलि दी। श्रीमंत राजमाता जी के निधन से पूरे अंचल में चारों तरफ शोक छाया हुआ हैं। इसी के चलते शिवपुरी में आज सर्व ब्राह्मण समाज एवं सनाढय समाज के सानिध्य में सनाढय ब्राह्मण कार्यालय पर श्रद्धांजली सभा रखी। बड़े हनुमान मंट्रिर के महंत महामंडलेश्वर पुरषोतम दास जी महाराज  ब्राह्मण विवाह सम्मेलन के संयोजक राजेंद्र पिपलोदा सनाढय ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र दुब्रे खजूरी सर्व ब्राह्मण समाज एवं  समाज के नव नियुक्ति जिला अध्यक्ष भरत शर्मा बरिष्ठ पार्षद प्रदीप शर्मा राकेश शर्म पत्रकार कल्याण कुटीर हरीशंकर दुवे कर्मचारी नेता मनोज भार्गव ने राजमाता के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला शोकसभा में संजय गौतम मेडिकल वाले राजेंद्र शर्मा पिंकी धर्मेंद्र भारद्वाज युवा जिला अध्यक्ष सुनील उपाध्याय ककरौआ रामप्रकाश टोरिया हरि हर शर्मा राजवीर शर्मा एडवोकेट राधा बल्लभ शर्मा लोकेंद्र वशिष्ठ अरुण दुबे जितेंद्र दुबे पंडित रिंकू पुजारी आकाश उपाध्याय वृजेश शर्मा अंकित शर्मा राजू शर्मा पिपरधार, हरीश शर्मा तरुण दुवे चकेश शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पितकर राजमाता जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129