शिवपुरी। श्री महेश कलावत, उप महानिरीक्षक (दूरसंचार) ने दिनांक 10.05.2024 को दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कार्यालय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। श्री कलावत महानिदेशालय भा.ति.सी.पु.बल, नई दिल्ली से स्थाई स्थानान्तरण होकर दूरसंचार वाहिनी, भातिसीपु बल शिवपुरी मप्र में आमद हुए है। उल्लेखनीय है कि श्री कलावत, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में वर्ष 1988 में बतौर सहायक सेनानी (दूरसंचार) के पद पर भर्ती हुए थे। श्री कलावत, उप महानिरीक्षक द्वारा देश के विभिन्न अति कठिन एवं कठिन क्षेत्रों में अपनी सेवाए दी तथा सात वर्ष एस.पी.जी. में कार्यरत रहकर प्रधानमंत्री सुरक्षा में महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह किया। उप महानिरीक्षक द्वारा बल हित के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किए गए है। श्री कलावत बल में अपनी उत्कृष्ठ कार्यशैली एवं ईमानदारी के लिए जाने जाते है। श्री महेश कलावत, उप महानिरीक्षक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उन अधिकारियों में शामिल है जिन्हे महानिदेशक प्रशस्ति एवं प्रतीक चिन्ह में सिल्वर मेडल तथा पुलिस मेडल जैसे महत्वपूर्ण पदकों से सम्मानित किया गया हैं। ये जानकारी द्वितीय कमान
दूरसंचार वाहिनी, भातिसीपु बल ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें