शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी समर्थित संगठन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री समर्थन मंच संगठन द्वारा शिवपुरी म.प्र. जिलाध्यक्ष का दायित्व शहर शिवपुरी निवासी श्री श्याम लाल (सोमा)नामदेव को सौंपा है। अपने इस मनोनयन के प्रति श्री श्याम लाल नामदेव ने संगठन के प्रति आभार ज्ञापित किया है और विश्वास दिलाया कि वह सौंपे गए दायित्व का संगठन के नियम निर्देशों अनुसार कार्य करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त बनाया जाएगा। यह मनोनयन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री समर्थन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदेव सिंह प्रजापति जी द्वारा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से श्री श्याम लाल(सोमा) नामदेव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही संगठन ने आशा व्यक्त की है कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री समर्थन मंच के माध्यम से प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा, देश हित में समर्पित होकर कार्य करेंगें, संघठन परिवार और समाज को समय देकर संगठित करेंगें साथ ही कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगें जिससे संगठन की छवि धूमिल हो और समय-समय पर भाजपा को समर्थन प्रदान करना मुख्य उद्देश्य रहेगा। श्री श्याम लाल (सोमा) नामदेव को संघठन जिलाध्यक्ष बनाएं जानें पर भाजपा के कई उनके इष्ट मित्रों एवं समाज सेवी संस्थाओं ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें