Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: उड़ान सेवा पर भी भीषण गर्मी का असर, भोपाल से हैदराबाद एक घंटे देरी से उड़ा विमान

शुक्रवार, 24 मई 2024

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल। महानगर में भीषण गर्मी का दौर जारी है, इसका असर कई चीजों पर पड़ रहा हैं लेकिन शुक्रवार को उड़ान सेवा पर भी भीषण गर्मी का असर हुआ। जब गर्मी के चलते फ्लाइट की उड़ान रोकना पड़ी। शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट जो शाम 5:50 बजे राजाभोज एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरती हैं, गर्म मौसम के चलते फ्लाइट करीब 1 घंटे देरी से रवाना हुई। बताया गया कि बाहर का तापमान ज्यादा होने के चलते इंजन रिस्ट्रिक्टेड मोड में चला गया। जिसके बाद टेम्प्रेचर कम होने का इंतजार किया गया। उसके बाद ही फ्लाइट ने उड़ान भरी। शुक्रवार को भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के मुताबिक अगर 40 से अधिक टेंप्रेचर है, तो ऐसी कंडीशन में एयर सपोर्ट नहीं करती है। टेंप्रेचर कम होने के बाद उड़ान भरी जा सकती है, इसलिए फ्लाइट एक घंटा लेट हुई। फ्लाइट में 71 यात्री और एक शिशु सवार हैं। 
गर्मी अधिक, फ्लाइट नहीं उड़ेगी
यात्रियों को अनाउंसमेंट कर सूचना भी दी गई। कहा गया कि जैसे-जैसे तापमान कम होगा, फिर उड़ान भरेंगे। इस बीच, विमान में एसी चालू था। साथ ही, नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी। बता दें कि भोपाल एयरपोर्ट से रोजाना करीब 17 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। जिससे करीब ढाई हजार यात्री आते व जाते हैं।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129