जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी राजेश बिहारी पाठक ने बताया कि आज जिला कांग्रेस के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60 वी पुण्यतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में एवं माननीय विधायक श्री कैलाश कुशवाहा जी के मुख्य अतिथि में एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नारायण गोंडा करेरा वाले की विशेष अतिथि में अनेक कार्यक्रम सर्वधर्म प्रार्थना सभा विचार गोष्ठी पुष्पांजलि श्रद्धांजलि एवं बच्चों को उत्साह हेतु पुरस्कार वितरण सहित अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान विधायक श्री कैलाश कुशवाहा पूर्व महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस श्री नारायण गोंडा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ राजेश बिहारी पाठक रामजीलाल कुशवाहा महामंत्री महेश शर्मा के के शिवहरे अशोक सिंह बैराड़ एवं अनिल उत्साही ने विचार गोष्ठी में भाग लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में विशेष रूप से अशोक सिंह चौहान छोटे राजा परमार हरीश खटीक कृपाल सिंह तोमर पवन यादव मनोज जैन राजकुमार गौड़ अनिल सरीन राजकुमार शाक्य विजय चौकसे तपेश्वर सिंह भाव खेड़ी बलवीर सिंह राठौड़ लक्ष्य इंद्र शर्मा बंटी भैया जितेंद्र पांडे आदि विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें