
धमाका बड़ी खबर: शिवपुरी नगर पालिका में पदस्थ SI (सेनिट्री इंस्पेक्टर) योगेश शर्मा आज बुधवार सुबह 11 बजे से अचानक लापता, पुलिस जुटी खोजने
शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका में पदस्थ SI (सेनिट्री इंस्पेक्टर) योगेश शर्मा आज बुधवार सुबह 11 बजे से अचानक लापता हो गए हैं। जब नपा के अधिकारी और कर्मचारियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की और मोबाइल बंद मिला तब तक भी कोई खास हलचल नहीं हुई लेकिन जब लोगों ने उनकी बाइक नपा में खड़ी देखी तो किसी अनहोनी की सोच ध्यान में रखकर सीएमओ और नपाध्यक्ष को सूचित किया। इन लोगों ने भी जब देखा कहीं कोई पता नहीं लगा तब पुलिस को सूचित किया। कोतवाली टी आई रोहित दुबे ने बताया की शर्मा की लास्ट लोकेशन पोहरी बस स्टैंड, मिली हैं। जिसे भी पता चले कृपया पुलिस को अवगत कराये। फिल्हाल उनके गायब होने को लेकर कोई ठोस वजह सामने नहीं आई। पुलिस पड़ताल में जुट गई हैं। बता दें की शर्मा मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। कोरोना में भी नगर में खूब काम किया था। धमाका टीम उनके सकुशल वापसी की कामना करती हैं। किसी को जानकारी लगे तो कृपया 9826211550 पर भी सूचित कर सकते हैं।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें