Shivpuri शिवपुरी। म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में दिनांक 01.07.2024 से 03.07.2024 तक नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिये दीक्षा आरंभ समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन 1 जुलाई को जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि गुप्ता के हाथों होगा। प्राचार्य डॉ.एन.के. जैन ने बताया की इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस पर छात्राओं का स्वागत किया जायेगा एवं उनका परिचय संकाय और कर्मचारियों से करवाया जायेगा। साथ ही महाविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं से उन्हें अवगत करवाया जायेगा। द्वितीय दिवस परिसर के अवलोकन के साथ ही प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं डिजीटल संसाधनों का अवलोकन करवाया जायेगा तथा एनईपी 2020 के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जायेगी। तृतीय दिवस जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित अधिनियम 2013, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, साइबर क्राइम आदि की जानकारी देने के साथ ही खेल गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन एवं दीक्षा आरंभ समारोह की प्रभारी डॉ. ज्योत्सना सक्सेना से संयुक्त रूप से बताया कि इस आयोजन हेतु संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। महाविद्यालय की नव प्रवेशित छात्राओं से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें