Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका खास खबर: "हिमाचल परिवहन की यात्रियों को सौगात, नए रूट से दिल्ली मनाली लेह लद्दाख बस सेवा 11 जून से शुरू"

बुधवार, 12 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama
Delhi दिल्ली। दिल्ली मनाली लेह लद्दाख बस सेवा 11 जून से शुरू हो गई है। इस बार इसमें काफी बदलाव किए गए हैं, अगर आप यात्रा करना चाहते हैं तो पुरानी बातों को भूल जाइए और ये नई जानकारी नोट कीजिए। 
•दिल्ली से लेह लद्दाख के लिए अब यह बस नए रूट से जायेगी और नए समय पर जायेगी।
इस रूट से जायेगी बस
दिल्ली से यह बस अम्बाला, चंडीगढ़, किरतपुर फोरलेन, सुंदरनगर, मण्डी, कुल्लू, मनाली, अटल टनल, केलांग, बारालाचा दर्रा, तंगलांगला दर्रा, लाचुंगदर्रा होते हुए लेह लद्दाख पहुंचेगी! 
ये रहेगा समय
•दिल्ली से अब यह बस दोपहर 12:15 बजे चलेगी, चंडीगढ़ 43 से शाम 06:10 बजे, सुंदरनगर पहुंचेगी रात 10 बजे, मनाली पहुंचेगी रात 2 बजे और केलांग पहुंचेगी सुबह 5 बजे फिर बस एवं स्टाफ बदलने के बाद सुबह 5:30 बजे लेह के लिए प्रस्थान करेगी।
रात्रि का स्टॉपेज खत्म हुआ
•बस अब केलांग में रात्रि ठहराव नहीं करेगी, दिल्ली से चलकर सीधे लेह लद्दाख के लिए चलेगी, बीच में रिफ्रेशमेंट इत्यादि, खाना खाने और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए भी रुकेगी।
मात्र 1740 रुपए किराया
•1026 किलोमीटर का सफर मात्र 1740 रुपए में होगा, पर्यटकों को इस सेवा का बेसब्री से इंतजार है, और कुछ लोगों का मानना है की यह रूट एशिया का सबसे लम्बा बस रूट है लेकिन यह न ही एशिया का सबसे लम्बा रूट है न भारत का, भारत में इससे भी लम्बे बस रूट है लेकिन किसी राज्य परिवहन द्वारा चलाया जाने वाला रूट अब HRTC का सबसे लम्बा बस रूट अवाहदेवी हमीरपुर अयोध्या बन गया है। 
•2 केंद्र शासित प्रदेश और 3 राज्यों से होकर यह बस गुजरेगी तथा मनाली लेह मार्ग के बीच 4 दर्रा होकर गुजरेगी, यात्रा जो एक जिंदगी का अलग अहसास करवाएगी और बस बर्फीली वादियों से होकर जायेगी।
जल्द ये सुविधा भी होगी हासिल
 जल्द ही आप इस बस की ऑनलाइन बुकिंग भी करवा सकोगे, और अगर ज्यादा जानकारी चाहिए हो तो सीधे 
Himachal  parivahan को संदेश भेजे। (साभार श्याम भण्डारी)।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129