लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट की मतगणना आज मंगलवार को सुबह 8:00 बजे से शुरू। दोपहर करीब 3 बजे तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि जनता ने नए सांसद के रुप में किसे आशीर्वाद दिया। भाजपा के ज्योतिरादित्या सिंधिया को चुना या कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह को। लोकसभा क्षेत्र में आने वाले गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिले की 8 विधानसभाओं की मतगणना तीनों जिला मुख्यालय पर मतगणना होगी।
शिवपुरी जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पीजी कॉलेज कॉलेज में गुना-शिवपुरी लोकसभा के लिए शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभाओं की गिनती होगी। हर एक एक्टिविटी पर सीसीटीवी लगवाए गए हैं।
उम्मीदवार मैदान में, भाजपा-कांग्रेस में टक्कर
कुल 15 प्रत्याशी
गुना-शिवपुरी लोकसभा चुनाव में 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस से राव यादवेंद्र सिंह यादव के बीच मुख्य मुकाबला है। लोकसभा क्षेत्र में चुनाव में टक्कर केवल भाजपा-कांग्रेस की है। जिनमें भाजपा प्रत्याशी की जीत पक्की मानी जा रही है। गुना-शिवपुरी सीट पर 2019 से भाजपा का कब्जा है। इससे पहले लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा रहा था।
2019 में भी भाजपा की तरफ से डॉ केपी यादव ने कांग्रेस से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को सवा लाख वोटों से हरा दिया था।
प्रत्याशी पार्टी
ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी
धनीराम चौधरी बीएसपी
यादवेंद्र राव देशराज सिंह कांग्रेस
कंछेदीलाल कुशवाहा महानवादी पार्टी
करण सिंह जाटव आजाद समाज पार्टी
डीएस चौहान राष्ट्रीय समाज पक्ष
मनीष श्रीवास्तव सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया मो.
जावेद अंसारी राष्ट्रीय जनसेना पार्टी
किशनलाल अहिरवार निर्दलीय
गजानंद कुशवाह निर्दलीय
मनमोहन निर्दलीय
महेंद्र जैन निर्दलीय
मोहन निर्दलीय
राकेश निर्दलीय
हेमंत सिंह कुशवाहा निर्दलीय
72.5 प्रतिशत मतदाताओं ने लिया हिस्सा
लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा में 18.8 लाख मतदाता है। जिसमें से 7 मई को हुए मतदान में 72.5 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
जबकि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 70.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2024 के लोकसभा के चुनाव में संसदीय क्षेत्र 4 गुना की विधानसभा शिवपुरी में 69.31 प्रतिशत, पिछोर में 74.05 प्रतिशत, कोलारस में 70.7, बमोरी में 75.47, गुना में 70.7, अशोकनगर में 74.13, चंदेरी में 73.55, मुंगावली में 72.12 प्रतिशत रहा था। जबकि कुल औसत प्रतिशत 72.50 रहा।
किस विधान सभा में कितनी टेबल
शिवपुरी जिले तीन विधानसभा कोलारस, पिछोर और शिवपुरी में 19 राउंड में गिनती हो रही हैं। वहीं अशोकनगर जिले के मुंगावली, अशोकनगर में 20 राउंड और चंदेरी में 17 राउंडों में गिनती पूरी होगी। इधर गुना जिले की बमोरी और गुना में 14 राउंडों में गिनती हो रही है। प्रत्येक राउंडों की गिनती 16 टेबलों पर की जा रही हैं।
जानिए कौन कितना शिक्षित
ज्योतिरादित्य सिंधिया (53 वर्ष)
शिक्षा : MBA, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय
प्रोफाइल : 2001 में पिता माधवराव सिंधिया के निधन के बाद राजनीति में आए। चार बार सांसद चुने गए। मनमोहन सरकार में उद्योग राज्यमंत्री रहे। 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए। 2020 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा और केंद्रीय मंत्री बनाया।
-
राव यादवेंद्र सिंह यादव (38 वर्ष)
शिक्षा : पोस्ट ग्रेजुएट
प्रोफाइल : दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य बने हैं। पिता स्व. देशराज सिंह यादव दो बार विधायक रहे। मां बाई साहब यादव जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए। 2023 में कांग्रेस के टिकट पर मुंगावली विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें