शिवपुरी। जिला कांग्रेस शिवपुरी 1 जुलाई को धरना प्रदर्शन कर चिकित्सा मंत्री से इस्तीफे की मांग करेंगी। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी राजेश बिहारी पाठक ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रदेश में हुए नर्स भर्ती घोटाले एवं पेपर लीक घोटाला को लेकर युवाओं को न्याय मिल सके इस हेतु दिनांक 1 जुलाई 2024 को प्रातः 11 बजे से पूरे प्रदेश में जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन पुतला दहन आयोजित कर चिकित्सा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी। इस आशय का कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत किया जा रहा हैं।
युवाओं का भविष्य अंधकार में
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में लगातार हो रहे शिक्षा घोटाले में प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं का भविष्य अंधकार मय हो गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान एवं संगठन मंत्री राजकुमार बंसल ने कहा कि धरना प्रदर्शन समस्त कार्यक्रम जिला कांग्रेस. शहर कांग्रेस .ग्रामीण कांग्रेस. समस्त ब्लॉक कांग्रेस. एनएसयूआई .युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, विभागों, प्रकोष्ठो, नगर पालिका के पार्षदों के सामूहिक सहयोग द्वारा प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायकों वरिष्ठ कांग्रेस जन प्रदेश प्रतिनिधियों, सक्रिय कार्यकर्ताओं, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के सामूहिक मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।
अतः कार्यक्रम में समस्त कांग्रेस जन रोटरी चौराहे पर एकत्रित होकर कार्यक्रम स्थल जिलाधीश कार्यालय के सामने एक जुलाई को प्रातः 11 बजे शामिल होने का कष्ट करें।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें