शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने आज गुरुवार को बैठक की जिसमें निर्णय लिया की कल 21 जून को सुबह 11 बजे से टोडरमल पंप, माधव चौक पर धरना देने जा रही हैं। देश भर के युवाओं से जुड़ी परीक्षाओं, नीट यूजी 2024 परीक्षा में हुई धांधली, UGC NET घोटाला, इंदौर पेपर लीक घोटाला, नर्स भर्ती घोटाले के विरोध में जिला कांग्रेस अपनी समस्त विंग के साथ जोरदार प्रदर्शन करने जा रही हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी की ओर से जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, एनएसयूआई अध्यक्ष शांतनु सिंह कुशवाह, जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल, राजेश बिहारी पाठक उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने सयुक्त रूप से बताया की कल दिनांक 21 जून को प्रातः 11:00 बजे सेठ टोडरमल जी के पेट्रोल पंप के पास अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार जिला कांग्रेस के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन होगा। जिसमें शहर कांग्रेस. ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस. एनएसयूआई .युवक कांग्रेस .सेवा दल. महिला कांग्रेस. पिछड़ा वर्ग .किसान कांग्रेस. समस्त प्रकोष्ठो. विभागों. के जन सहयोग से विधायक पूर्व विधायक. प्रदेश पदाधिकारी .नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष. उपाध्यक्ष पूर्व एवं वर्तमान पार्षद. प्रदेश प्रतिनिधि .अन्य संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि. जिला कांग्रेस पदाधिकारी. जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष .समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं शामिल होंगे।
इन घोटालों को लेकर धरना
समस्त कांग्रेसजन देश में हुए नीट यू जी 2024 परीक्षा धांधली, UGC NET घोटाला एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में हुए पेपर लीक घोटाला एवं प्रदेश में हुई नर्स भर्ती घोटाले को लेकर सेठ टोडरमल जी के पेट्रोल पंप के पास, माधव चोक पर प्रातः 11:00 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी राजेश बिहारी पाठक ने बताया कि समस्त कांग्रेस बंधुओ से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान एवं जिला संगठन मंत्री राजकुमार बंसल ने की है अतः समय पर पधारने का कष्ट करें।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें