Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: भोपाल में मंत्री, विधायकों के बंगले बनाने 29 हजार पेड़ कटेंगे! लोग उतरे विरोध में सड़कों पर

शुक्रवार, 14 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama

भोपाल। भोपाल में हरियाली बचाने के लिए लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन हुआ। शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे बड़ी संख्या में रहवासी नूतन कॉलेज के सामने एकत्रित हुए। 2 घंटे से अधिक समय तक नारेबाजी की, और पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया। पर्यावरणविद सुभाष सीपांडे ने कहा- यदि पेड़ काटने की शुरुआत हुई तो एनजीटी जाएंगे। हमने याचिका तैयार कर ली है। वहीं, भाजपा विधायक भगवान दास सबनानी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उनका कहना है कि पेड़ लगाए जाएंगे, काटे नहीं जाएंगे। लोग संकल्प पत्र भरने के साथ सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कह रहे हैं।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद अमित शर्मा ने कहा कि सरकार मंत्री विधायकों के बंगले बनाकर हरियाली को नष्ट करना चाहती है, जो हम नहीं होने देंगे। लगातार प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले गुरुवार को भी 5 नंबर स्टॉप पर लोगों ने पेड़ों से चिपककर विरोध दर्ज कराया था। बुधवार को भी महिलाएं-बच्चे समेत बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे थे। तब महिलाएं तो पेड़ों से चिपक कर भावुक हो गईं थी। कहा था- ये पेड़ हमारे सुख दुख के साक्षी हैं। तुलसी नगर-शिवाजी नगर इलाके में मंत्री-विधायकों के बंगलों के लिए 29 हजार से ज्यादा पेड़ काटे जाने के प्लान का विरोध किया जा रहा है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129