Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: नपा के वार्ड 32 में 15 दिन से नहीं आया पानी, महिलाएं उतरीं सड़क पर बोलीं वार्ड में भीषण जल संकट, सिंधिया से भी हमने सिर्फ पानी मांगा

शुक्रवार, 14 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। नगर में पानी माफिया की सुनियोजित साजिश के फेर में नगर पालिका के कई वार्डों में लोग भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार को नगर पालिका के वार्ड 32 की सैकडों महिलाएं फिजिकल इलाके की सड़क पर जाम लगाती दिखाई दीं और पानी दो पानी दो के नारे बुलंद किए। उनका कहना था उनके वार्ड में पानी का भीषण संकट हैं इसीलिए जब सिंधिया चुनाव में आए थे तो हमने उनसे सिर्फ पानी मांगा था और कुछ नहीं। अब बीते 15 दिन पानी नहीं आया। हम लोग मजदूरी पर जाएं या पानी के लिए फिरें। महिलाएं पानी के सिवाए कोई दलील सुनने को तैयार नहीं थी।





(सुनिए वीडियो में क्या बोलीं पानी के लिए परेशान वार्ड 32 की महिलाएं।)















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129