Responsive Ad Slot

Latest

latest

कुटुम्ब न्यायालय के कर्मचारी ने मोबाइल पर आई लिंक को किया ओपन 33 हजार उड़ा दिए

गुरुवार, 13 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। पुलिस, मीडिया हर दिन लोगों को आगाह करती हैं की अनजान लिंक पर क्लिक न करें लेकिन कोई न कोई हर दिन मामू बन जाता हैं। आज गुरुवार को कुटुम्ब न्यायालय के एक कर्मचारी ने मोबाइल पर आई लिंक को जैसे ही ओपन किया उसके खाते से ठगों ने 33 हजार उड़ा दिए। शहर के खेड़ापति कॉलोनी में रहने वाले संजीव पुत्र पीएन विश्वकर्मा ने बताया कि वह कुटुम्ब न्यायालय में पदस्थ है।
उनके पास 14 फरवरी को एक मोबाइल नंबर से लिंक आई। उस लिंक को ओपन करने पर एसबीआई गुरुद्वारा चौक स्थित बैंक खाते से दो बार में 33 हजार रुपए निकल हो गए। बैंक से ली गई जानकारी में उसके पैसे एचडीएफसी बैंक के अकाउंट में पहुंचे हैं। यह पैसे उसी लिंक को दबाने के बाद बैंक खाते से उड़ गए थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया हैं। 















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129