*लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद पी.जी. कॉलेज शिवपुरी ही होगा विश्वविद्यालय परीक्षाओं का एग्जाम सेंटर
शिवपुरी । 06 जून 2024 से आयोजित होने जा रहीं जीवाजी विश्वविद्यालय की बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. एवं एम.ए., एम.एससी. एवं एम.कॉम. की परीक्षाएं अब शासकीय पी. जी. कॉलेज शिवपुरी में ही आयोजित होंगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की ईवीएम मशीनों का स्ट्रांग रूम होने के चलते अभी तक विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का आयोजन अस्थायी रूप से मेडिकल कॉलेज के पास स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में किया जा रहा था। शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी के प्राचार्य प्रो. महेंद्र कुमार ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया है कि आगामी 06 जून से शासकीय पी.जी. कॉलेज शिवपुरी के विद्यार्थियों की बी.ए., बी.कॉम, बीएस.सी. एवं एम.ए, एम.कॉम, एमएस.सी. की समस्त विश्वविद्यालयीन परीक्षाएं शासकीय पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में ही आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने जा रहे शासकीय पी.जी. कॉलेज शिवपुरी के रेगुलर एवं प्राइवेट विद्यार्थियों का परीक्षा सेंटर अब शासकीय कन्या शिक्षा परिसर नहीं होगा। पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में ही समस्त विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार का कहना है कि 04 जून 2024 को मतगणना के उपरांत समस्त विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं का आयोजन पी.जी. कॉलेज परिसर में ही किया जा सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें