Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका अच्छी खबर: ब्राह्मण समाज की बैठक में वार्ड 7 के अध्यक्ष बने ओमप्रकाश समाधिया, सचिव राजकुमार शर्मा

सोमवार, 3 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। ब्राह्मण समाज की बैठक गत दिवस वार्ड क्रमांक सात न्यू शिव कॉलोनी शिवपुरी में आयोजित हुई। बैठक में सामाजिक एकता बनाए रखने व समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने व शिक्षा पर जोर देने जैसे कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ बाढ़ क्रमांक सात  की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष भरत उपाध्याय, सनाढ्य ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दुबे खजूरी व संयोजक राजेंद्र पिपलोदा ने संयुक्त रूप से बताया कि समाज उत्थान के लिए छात्रावास, धर्मशाला निर्माण, निर्धन छात्रों की शिक्षा एवं पुस्तक वितरण हेतु आर्थिक सहयोग करने हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार कर धरातलीय कार्य करने हेतु विप्र बंधुओ से अनुरोध किया ।बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण व स्वस्तिवाचन के साथ भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ मुरारी लाल मुदगल ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें ओमप्रकाश समाधिया वार्ड  अध्यक्ष, देवेंद्र मुदगल उपाध्यक्ष, विनोद उपाध्याय कार्यकारी अध्यक्ष, राजकुमार शर्मा सचिव, शैलेश शर्मा कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा दुलारा, युवा अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं संरक्षक के रूप में राधेश्याम पाराशर, नरेंद्र थापक, चंद्रशेखर दांतरे ,द्वारिका प्रसाद शर्मा एवं नरहरी प्रसाद शर्मा को नियुक्त किया गया। 
कार्यक्रम का सफल व प्रभावी संचालन प्रवक्ता महावीर मुदगल द्वारा किया गया। आभार राजेंद्र पिपलोदा ने व्यक्त किया ।
बैठक में प्रमुख रूप से राजेंद्र दुबे खजूरी, राजेंद्र पिपलोदा, भरत उपाध्यक्ष, श्रीमती विजयलक्ष्मी मुडौतिया, श्रीमती मालती शर्मा, हरिशंकर दुबे, महेश शर्मा, गोपाल त्रिवेदी, महावीर मुदगल, सुनील उपाध्याय, बृजेश बमरा, रामजीलाल शर्मा, राजू शर्मा पिपरघार, युवा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज , राम लखन मुढौतिया, संजय गौतम, रिंकू पुजारी, राकेश शर्मा, राधावल्लभ शर्मा, विवेक उपाध्याय,  राजकुमार शर्मा ,देवेंद्र शर्मा, शैलेश शर्मा, विनोद उपाध्याय, बृजेश शर्मा, नीरज शर्मा, शुभम शुक्ला, संतोष शर्मा, भगवान स्वरूप शर्मा, आयुष दुबे ,लोकेंद्र वशिष्ठ,  राजेंद्र शर्मा दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु  शामिल थे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129