1. पोर्टल अत्यंत ही धीमी गति से चल रहा है, प्रविष्ठियों में ज्यादा समय लग रहा है।
2. एक ही विद्यालय में अंग्रेजी/ हिन्दी माध्यम के छात्रों की फीस अलग भी होती है जिसके
लिए कोई ऑप्शन नहीं है।
3. गूढ़ हिन्दी भाषा एवं अन्य आर्थिक / वाणिज्य / वित्तीय शब्दावली से सामान्य संचालक/प्राचार्य अनभिज्ञ है अतः अंग्रेजी शब्दावली टर्म / ट्रांसलेशन की भी आवश्यक आवश्यकता है।
4. हायर सेकेंडरी विद्यालय में न संचालित होने वाले विषयों की भी प्रविष्ठियां पोर्टल मांग रहा है जिसका निराकरण आवश्यक है। 5. किसी भी कक्षा में नवीन व पूर्व/पुराने विद्यार्थियों की प्रविष्ठियों हेतु कोई विकल्प नहीं है।
6. वर्ष 2020 से समस्त वित्तीय प्रविष्ठियां होना है, जल्दबाजी में गलत प्रविष्ठियों की संभावना है जिसके लिए विद्यालय व सुधार के लिए विभाग को अनावश्यक परेशान होना पड़ेगा।
7. चूंकि समस्त जानकारी वित्तीय लेनदेन से है जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन का होना आवश्यक है, कई प्राचार्य अवकाश पर हैं, अथवा संचालक भी ग्रीष्म अवकाश में उपलब्ध नहीं हैं।
8. वाहन जानकारी में भी दूरी सीमा संबंधित विसंगतियां आ रही हैं। 9. गत सत्र अथवा दो सत्र पूर्व प्रारंभ हुए विद्यालयों से भी 2020 से जानकारी मांगी जा रही है।
अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि पोर्टल में उपरोक्त सुधार संशोधन करने तदोपरांत प्रविष्ठि करने हेतु समय सीमा बढ़ाने का कष्ट करें।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें