Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: देश मोदी-शाह को नहीं चाहताः राहुल, प्रियंका ने कहा, यूपी वालों पर गर्व

मंगलवार, 4 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा की यूपी वालों पर मुझे गर्व हैं। जबकि राहुल गांधी ने कहा, देश मोदी-शाह को नहीं चाहता। मीडिया से परिणाम के बाद दोनों ने अलग अलग ये बात कही। 100 सीटें मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं तो मेरे माउंड में था कि जब हमारा अकाउंड सीज किया, सीएम को जेल में डाला तब मेरे माउंट में था, जनता संविधान बचाने लड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश मोदी-शाह को नहीं चाहता।
जनता से, इंडिया गठबंधन के पार्टनर को और अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने संविधान बचाने का सबसे बड़ा कदम ले लिया है। हमने हिंदुस्तान को नया विजन दिया।
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम रिजल्ट को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। भाजपा ने एक व्यक्ति के नाम पर वोट मांगे, यह उनकी हार है।
पीएम मोदी वाराणसी से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को 1.50 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। मोदी यहां से लगातार तीसरी बार सांसद होंगे। 














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129