शिवपुरी। शहर में संचालित साइकिलिंग ग्रुप ने शिवपुरी पेडलर्स ने शहर में साइकिलिंग कर विश्व साइकिलिंग दिवस मनाया। साथ ही भौजाइयाँ तालाब की सफ़ाई अभियान में भी अपनी सहभागिता दी। बताना चाहेगे शिवपुरी शहर में लगभग दो वर्ष पूर्व साइकिलिंग ग्रुप की स्थापना पूर्व पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश सिंह चंदेल जी के मार्गदर्शन में की गई थी। जिला खेल अधिकारी द्वारा पूरी रूप रेखा बनायी गई और साइकिलिंग ग्रुप बनाने की कार्यवाही की गयी। आज शहर के लगभग 300 लोग इस ग्रुप से जुड़े हुए है जो लगातार साइकिलिंग और फिटनेस को बढ़ावा दे रहे है। यह ग्रुप शहर में जगह जगह जाके लोगो की मदद भी करते है कभी साफ़ सफ़ी अभियान या कभी किसी खिलाड़ी की मदद करना हो या कभी किसी जरारूरत मंद की मदद करना हो ये ग्रुप कभी पीछे नहीं रहता है। आप सुबह थीम रॉड पर देखेंगे तो आपको ये साइकिलिंग करते नज़र आएगे। इस ग्रुप में कई शासकीय अधिकारी भी जुड़े है हो समय समय पर अपना कार्य साइकिल से ही करते नज़र आयेगे। तात्कालिक खेल मंत्री जी श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के प्रेरणा से ही इस समूह का विस्तार हुआ है जिसमें खिलाड़ियों के साथ भी आम नागरिक भी खेलो में सहयोग करे और साथ ही ख़ुद भी कोई ना कोई खेल अवश्य खेले और अपने जीवन को स्वस्थ और निरोगी बनाये। तात्कालिक खेल मंत्री जी यशोधरा राजे सिंधिया के मुहिम सार्थक हुई और शहर में साइकिलिंग की प्रथा पुनः विकसित हुई। खेल अधिकारी श्री खरे नेतृत्व करते हुए लोगो को जोड़ते चले जा रहे है और लगातार प्रेरित भी करते रहते है। शिवपुरी पेडलर्स के वर्तमान में अध्यक्ष श्री प्रवीण गोयल ज़ी है जो अपना पूर्ण सहयोग करते रहते है। विश्व साइकिलिंग दिवस पर सभी साइकिलिस्ट ने माधव चौक से साइकिलिंग कर जिला खेल परिसर तक साइकिलिंग की और भविष्य में ग्रुप के माध्यम से क्या क्या कार्यवाही करना है विचार विमर्श भी किया। कलेक्टर श्री रविंद्र चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ ने भी सभी को इस अवसर पर बधाइयाँ दी और शहर वासियो को साइकिलिंग करने के लिए आव्हान किया है। शिवपुरी पीडलर्स आगे एक महीने में प्रतिदिन 30 किमी की साइकिलिंग भी करेंगे जिसमें सभी साथ साइकिलिंग करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें