Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका अच्छी खबर: कुशवाह परिवार ने यात्रियों के लिए लगवाया वॉटर कूलर, नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

बुधवार, 12 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। कुशवाह परिवार ने यात्रियों के लिए बस स्टेंड परिसर में वॉटर कूलर लगा दिया हैं, जिसका नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने शुभारंभ किया। कुशवाह समाज के जिलाध्यक्ष पूर्व पार्षद वरिष्ठ नेता हरिसिंह कुशवाह ने अपनी धर्मपत्नि बसंती देवी कुशवाह की स्मृति में शिवपुरी बस स्टेंड में वॉटर कूलर लगवाया।

यात्रियों को वॉटर कूलर की सुविधा का उदघाटन करने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा उपस्थित रहीं जिन्होंने हरिसिंह कुशवाह एवं उनके पुत्र आनंद सिंह कुशवाह, सोहन सोनू कुशवाह के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि प्या‍से को पानी पिलाना
संसार का सबसे बडा धर्म है, कुशवाह परिवार ने यात्रियों के लिए शीतल जल की उपलब्धता के लिए यह वॉटर कूलर स्थापित कराया यह बडा नेक कार्य है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129