Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: देश के साथ शिवपुरी में भी ईद उल अजहा का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

सोमवार, 17 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama

Shivpuri शिवपुरी। देश के साथ शिवपुरी में भी ईद उल अजहा का त्योहार सोमवार को पूरे रितिरिवाज और उत्साह के साथ मनाया गया। शिवपुरी में मुस्लिम समाज के लोंगों ने ईद-उल-अजहा के मौके पर ईदगाह पर नमाज अता की। ईद उल अजहा की नमाज मुफ्ती इकरार उद्दीन ने सुबह 8 बजे अदा कराई। इसके बाद शहर की अन्य मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। ईदगाह पर शहर काजी बलीउद्दीन ने ईद-उल-अजहा के बारे में जानकारी दी। नमाज के बाद दुआ हुई।
इस मुबारक मौके पर अल्लाह तआला से सभी मुस्लिम लोगों ने अमन चैन के साथ-साथ आपस मे भाई चारा हमेशा कायम रखने के लिए दुआ की। इसके बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिल ईद की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शहर कई प्रमुख लोग भी ईदगाह पहुंचे और ईद के अवसर शुभकामनाएं दीं। बता दें कि ईद की पूर्व रविवार को देर रात तक लोग अपनी आवश्यकता के सामग्री खरीदने में व्यस्त रहे थे।
बाजारों में रौनक व चहल पहल मध्य रात्रि तक जारी रही और आज सोमवार की सुबह सुबह नए-नए वस्त्र पहनकर सभी उम्र के लोग ईदगाह ईद की नमाज अदा करने के पहुंचे थे।ईदगाह में भारी भीड़ नमाज अता करते देखी गई। सभी लोग अपनी-अपनी जगह लेने के लिए उत्साहित दिखे। इसके बाद ईद की नमाज पूरे अकीदत के साथ पढ़ी गई। नमाज के बाद देश व दुनिया उन्नति व अमन व शांति की दुआ की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129