Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका न्यूज: राजपत्रित संघ के जिलाध्यक्ष पाण्डेय को सेवा निवृत्ति पर दी विदाई

शनिवार, 1 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मध्य प्रदेश राजपत्रित संघ के जिला अध्यक्ष एवं वन कर्मचारी नेता प्रकाश पाण्डेय 31/05/2024 को शासकीय सेवा से निवृत हो गए हैं, वन विद्यालय कार्यालय के सभागार में वन अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अनुपम सहाय शिवपुरी वृत्त के वन संरक्षक एवं अध्यक्षता कर रहे वन मंडल अधिकारी सुधांशु यादव एवं वन विद्यालय के पूर्व संचालक एम के सिंह उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन गोपाल जाटव वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवपुरी द्वारा किया गया, कर्यक्रम में प्रकाश पाण्डेय के साथ अरुण भार्गव डिप्टी रेंजर भी सेवा निवृत हुए, दोनों अधिकारियो को विभाग के कर्मचारी एवं वन अधिकारियो द्वारा पुष्प हार से स्वागत किया , तथा शाल एवं श्री फल भेंट कर भाव भीनी विदाई दी गयी, उनके सेवा काल का वर्णन किया गया, कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में वन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, विदाई समारोह में अनेक वक्ताओ ने उनकी कार्यशेली पर प्रकाश डाला, सर्व प्रथम रेंज ऑफिसर करेरा द्वारा उदवोदन दिया गया, इसके उपरांत उप वन मंडल अधिकारी एम के सिंह द्वारा दोनों सेवा निवृत अधिकारियो के कार्य की सराहना की गयी,सुधांशु यादव वन मंडल अधिकारी शिवपुरी द्वारा अपने उधवोदन में पाण्डेय जी एवं भार्गव जी के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अनुपम सहाय द्वारा सेवा निवृत अधिकारियो की कार्य शैली की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की, पश्चात श्री पाण्डेय एवं श्री भार्गव के द्वारा सबका आभार प्रकट किया गया!















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129