कोलारस। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोलारस अस्पताल एवम् उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉ पवन जैन मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ संजय ऋषीश्वर जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विश्व टीकाकरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया। इस मौके पर कोलारस में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता कार्यक्रम में डॉ सुनील खडोलिया सीबीएमओ ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिये साफ.सुथरा वातावरण होना चाहिये मानव जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण होना आवश्यक है। अधिक से अधिक पेड लगाना चाहिये जिससे ऑक्सीजन हमें पर्याप्त मात्रा में मिले। रजनीश श्रीवास्तव बीपीएम ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिये पानी का कम से कम उपयोग करें। पानी की बचत हमारे पर्यावरण के लिये लाभदायक है। हमारे घर के चारों तरफ हरा भरा हो तो हमारे मन को भी अच्छा लगता है। बीईई हेमलता खत्री ने इस मौके पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण के नये उपायों को ढूंढना होगा। पर्यावरण संरक्षित होगा जो हमारा जीवन सुरक्षित होगा। हरगोविंद मिश्रा ने पहले के पर्यावरण के बारे में बताया कि जब हम छोटे थे तब 30 साल पहले इतनी अधिक गर्मी नहीं पडती थी लेकिन आज तापमान 48 डिग्री हो गया है। पर्यावरण से खिलवाड कर हमने अपने जीवन को संकट में डाला है। संजय जैन ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सामुदायिक कल्याण के लिये पर्यावरण को बचाने के लिये कार्य करना है। प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना है। प्लास्टिक से पशु , पक्षियों ,भूमि ,जल वायु में जहर फैल रहा है। प्लास्टिक के उपयोग को हम खत्म कर पर्यावरण को नया जीवन दे सकते हैं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर डॉ सुनील खडोलिया व सीएचसी के कार्यालयीन स्टाफ, पेरामेडिकल स्टाफ, ने अस्पताल परिसर में अशोक वृक्षों को लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की। वृक्षारोपण करते ही आकाश में पानी से भरे बादलों ने वर्षा भी कर दी। उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों ने वर्षा ऋतु में 5 - 5 वृक्ष लगाने और उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी की शपथ ली।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें