Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका डिफरेंट: बाड़े में कैद बकरियों पर दहाड़ वाले तेंदुए ने किया हमला, दो की मौत

रविवार, 16 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। अमोला इलाके में एक तेंदुए की दहाड़ मारते वीडियो दो दिन पहले वायरल हुई थी। इस तेंदुए ने इसी इलाके को अपना आशियाना बना लिया हैं, लेकिन बीती रात अमोला घाटी स्थित
सिंध नदी किनारे एक ग्रामीण के खेत पर बने बकरियों के बाढ़े में इसी तेंदुए ने घुसकर बकरियों पर हमला बोल दिया।
बकरियों में बाढ़े में तेंदुए की दहाड़ सुन पहुंची महिला पर भी तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। लेकिन महिला के पीछे पहुंचे उसके पति को देख तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ।
तेंदुए के हमल में दो बकरियों की मौत हो गई है। वहीं 2 बकरी गंभीर घायल है। तेंदुए के हमले की सूचना वन विभाग को दी गई है। घायल बकरियों का इलाज पशु चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। तेंदुए के इस हमले से आस-पास के क्षेत्र में
दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक अमोला क्रेसर निवासी विष्णु चौहान का कृषि फ़ार्म पुराने अमोला के सिंध नदी किनारे है।
शनिवार रात विष्णु चौहान के बटाईदार खुमान अपनी पत्नी करही रजक के साथ खेत पर सोया हुआ था। खेत पर ही एक बाढ़े में बकरियां बंद
थी। रात तीन बजे के लगभग तेंदुआ आया और बाढ़े में बंद बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों की मिमियाने और तेंदुए की दहाड़  सुन करही रजक उठकर बकरियों के बाढ़े के बाहर
पहुंची। जहां तेंदुए ने भागते वक्त करही रजक पर हमला करने की कोशिश की। गनीमत रही पीछे से हाथ में लाठी लिए करही के पति को देख तेंदुआ दूसरी दिशा में भाग खड़ा हुआ।
ग्रामीणों की माने तो ये वही तेंदुआ है जो दो दिन पहले पुराने अमोला के खंडहर के बाहर बनी पुलिया पर दहाड़ लगाते हुए दिखाई दिया था।
जिस स्थान पर कल तेंदुए ने घटना को अंजाम दिया, इसकी दूरी महज आधा किलोमीटर है।
तेंदुए के इस हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।





कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129