Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: जावरा से ग्वालियर जा रहा MP पुलिस का वाहन पलटा, घायल जवानों को मोहना 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल

सोमवार, 24 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama
Gwalior ग्वालियर। जावरा से ग्वालियर जा रहा मध्य प्रदेश पुलिस का वाहन रविवार की रात 11 बजे मोहना और सुभाषपुरा के बीच अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर संजीवनी 108 पहुंची और सभी घायल पुलिस कर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया। जो गंभीर घायल थे उन्हें एंबुलेंस में शिफ्ट कर मोहना हॉस्पिटल में शिफ्ट कराया। साथ ही अति गंभीर मरीजों को ग्वालियर रेफर किया गया। संजीवनी 108 मोहना का स्टाफ पायलट रविंद्र सिंह भदोरिया, एमटी आशीष सिसोदिया और सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे की देखरेख में पुलिस थाना सुभाषपुरा स्टाफ एवम अन्य दो 108 संजीवनी ने मौके पर पहुंचकर सभी को हॉस्पिटल भर्ती करवाया। बता दें की शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के गुरावल गांव के पास रविवार देर रात फोरलेन हाईवे पर एसएएफ के जवानों से भरी बस पलट गई। हादसे में 13 जवानों को गंभीर घायल हुए हैं। वहीं बस में सवार सभी जवानों को चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक रतलाम जिले के जावरा तहसील में स्थित एसएएफ की 24वीं बटालियन के स्पोर्ट्स के जवान रतलाम जिले से ग्वालियर जा रहे थे। बस में 31 जवान सवार थे। रात एक बजे के लगभग सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के गुरावल गांव के पेट्रोल पंप के पास बस आगे चल रहे ट्रक को बचाने के फेर में हाईवे से नीचे जाकर दो गुलाटी खाते हुए पलट गई। हादसे में बस में सवार 31 जवानों को चोट आई लेकिन 13 जवान गंभीर घायल हो गए।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129