Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका खास खबर: धूमधाम से मनाया गया MP सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन

बुधवार, 19 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कहते हैं जिंदगी में हमारा किरदार ऐसा होना चाहिए की लोग सामने तो सामने अगर कुछ साल विराम भी लेना पड़े तो लोगों के दिलों में स्नेह, प्यार, दुलार कम न हो, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा हम लोगों को याद आते रहें और समय आने पर फिर पूरी दमखम के साथ अपना रोल अदा करें। कुछ एसी ही शख्सियत हैं मध्य प्रदेश सरकार की लगातार कैबिनेट मंत्री रहीं ओर उससे भी ज्यादा अम्मा महाराज राजमाता श्रीमंत विजया राजे सिंधिया की बेटी श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया।  जिन्होंने शिवपुरी को अपने दिल में बसाकर ऊंचाइयों की ओर ले जाने के भरसक प्रयास किए। असंभव कार्य को मुस्कुराकर करने की कला में माहिर श्रीमंत की बदौलत ही मड़ीखेड़ा पेयजल योजना को पूरा किया गया। बेशक खराब पाइप थे लेकिन श्रीमंत ने शिवपुरी में पेयजल उपलब्ध कराया। आज नगर की सड़कों  पर टैंकर की दौड़ खत्म हो गई हैं। एक सिंडीकेट का करोड़ों का टैंकर खेल खत्म हो चुका हैं। रही बात खराब लाइन की जगह नई लाइन बिछाने की तो उसका बजट श्रीमंत ने ही स्वीकृत करवाया और इस साल लाइन बदल जायेगी। इसके साथ उनको सांसद से विधायक की वापसी पर मिला बदहाल शिवपुरी भी अब उनके ही महते प्रयासों से नई उड़ान पर हैं। शिक्षा का हब शिवपुरी बन चुका हैं। ए आई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्लास उनके ही प्रयास से यूआईटी कॉलेज में शुरू हुई। अब शिवपुरी में यूनिवर्सिटी हैं मेडिकल कॉलेज हैं। शहर में किसी भी अन्य महानगर से बड़ी और शानदार थीम रोड हैं। उतनी ही बेहतरीन गुजरात की तर्ज पर  पॉम पार्क हैं। शायद उनकी उपलब्धि गिनते कई दिन लग जाएं। और इस सबसे जुदा आज खेलों में विदेश तक MP की धाक उनकी ही बदौलत हैं। शिवपुरी में  टर्फ हॉकी, शूटिंग की अंतराष्ट्रीय स्तर की अकादमी हमको मिली बड़ी सौगात हैं। 
हम ऐसी ही अदम्य साहसी आयरन लेडी श्रीमंत का आज 19 जून को  जन्मदिन मना रहे हैं। शिवपुरी जिला जिसे उनका घर कह सकते हैं सुबह से अनेकानेक स्थानों पर उनका जन्मदिन मनाया जा रहा हैं। जाहिर सी बात हैं श्रीमंत सिंधिया का जन्मदिन हैं तो उनकी मंशानुरूप ही मनाया जा रहा हैं यानी की समाज के अंतिम और गरीब तबके के लोगों के बीच श्रीमंत के करीबी अलग अलग पहुंचे और सामर्थ्य के अनुसार सामग्री का वितरण किया। धमाका टीम ने सभी कार्यक्रम का कवरेज कर श्रीमंत का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। आइए देखते हैं किसने कहा मनाया श्रीमंत का जन्मदिन....
पार्षद अमरदीप शर्मा ने थीम रोड ठकूरपुरा में मनाया जन्मदिन
वार्ड एक के पार्षद अमरदीप शर्मा, मंशापूर्ण पुजारी  अरुण शर्मा ने अपने मित्र मंडल के साथ थीम रोड ठकुरपुरा पर श्रीमंत का जन्मदिन  पूड़ी सब्जी  वितरित कर मना या।  अपने हाथों से सैकड़ों लोगों को प्रसाद वितरित किया। 

भानु दुबे ने पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमन्त राजे का जन्मदिन सेवा पर्व के रूप में मनाया
शिवपुरी। शिवपुरी की पूर्व विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमन्त यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नपा उपाध्यक्ष भानु दुबे मित्र मंडल द्वारा कठमई  आदिवासी बस्ती व 03 नम्बर वार्ड की हरिजन बस्ती कमलागंज पुलिया के पास में भोजन व मिष्ठान्न वितरण कर मनाया।
प्रातः काल 9 बजे सर्वप्रथम कठमई  की आदिवासी बस्ती में आदिवासी बंधुओ महिलाओं बच्चों को प्रेम के साथ पूड़ी सब्जी का वितरण कर श्रीमन्त राजें जिंदाबाद के नारों के साथ उत्साह प्रकट करते हुए सेवा कार्य किया।इस सेवा पर्व के रूप में जननेत्री राजें साहब के जन्मदिन के तारतम्य में अगले चरण में कमलागंज पुलिया के पास स्थित वार्ड क्रमांक तीन की हरिजन बस्ती में घर घर जाकर प्रसाद मिष्ठान्न का वितरण किया।इस अवसर पर वार्डवासियों को संबोधित करते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा पूर्व नपाउपाध्यक्ष भानु दुबे ने कहा कि शिवपुरी को विकास के पथ पर ले जाने वाली राजमाता अम्मामहाराज के स्वप्नों को साकार करने वाली जननेत्री श्रीमन्त यशोधरा राजे जी सिंधिया महाराज साहब का जन्मदिन इस भावना के साथ कि वह स्वस्थ रहे प्रसन्न रहे और सदैव हमारा नेतृत्व करती रहे क्षेत्र के लोगो पर अपनत्त्व की वर्षा करती रहे यहां मनाया जा रहा है।इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा पप्पू महाराज, आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ नेता अशोक शिवहरे, पार्षद श्रीमती दीप्ति दुबे, सुनील माथुर, ब्रजराज मिश्रा, अर्पित जैमिनी काका ,रानू रघुवंशी,रमन अग्रवाल, गौरव विरमानी, राजकुमार शर्मा स्वदेश,रवि चौहान पत्रकार, ओमप्रकाश बंटी शर्मा,चंदन कुशवाह, दिलीप कुशवाह,यश दुबे,यथार्थ दुबे ,सुरेश रावत , सुक्खू कुशवाह, मगल आदिवासी, किरन आदिवासी,राजेश, मुस्कान, रूसी,अंजली आदिवासी, आरती शाक्य प्रीति आदिवासी,सहित भानु दुबे मित्र मंडल के कई युवा मौजूद रहे।
-
तेजमल सांखला ने चौराहे पर बांटी साफी
शिवपुरी। कै. राजमाता अम्मा महाराज समिति शिवपुरी ने मध्य प्रदेश शासन की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधियाजी के जन्मदिन के उपलक्ष में साफी वितरण किया। गर्मी से राहत के लिए माधव चौक चौराहा पर आज दिनांक 19/6/24 को सुबह 9:00 बजे से तेजमल सांखला एवं समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर साफी वितरित की। 
-
पार्षद गौरव सिंघल ने वितरित किया शीतल पेय
पार्षद गौरव सिंघल ने श्रीमंत के जन्मदिन पर थीम रोड पर शीतल पेय का वितरण किया। उन्होंने भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा वितरित कर राहत प्रदान की। 
-
डॉक्टर रश्मि गुप्ता ने पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमन्त राजे का जन्मदिन सेवा पर्व के रूप में मनाया
शिवपुरी। शिवपुरी की पूर्व विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमन्त यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ रश्मि गुप्ता के नेतृत्व में ग्वालियर बायपास पर एव सैंतीस नम्बर वार्ड में दूध ठंडाई का वितरण कर मनाया।श्रीमन्त राजें जिंदाबाद के नारों के साथ उत्साह प्रकट करते हुए सेवा कार्य किया।इस सेवा पर्व के रूप में जननेत्री राजें साहब के जन्मदिन के अवसर पर वार्डवासियों को संबोधित करते हुई जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ रश्मि गुप्ता कहा कि शिवपुरी को विकास के पथ पर ले जाने वाली राजमाता अम्मामहाराज के स्वप्नों को साकार करने वाली जननेत्री श्रीमन्त यशोधरा राजे जी सिंधिया महाराज साहब का जन्मदिन इस
भावना के साथ कि वह स्वस्थ रहे प्रसन्न रहे और सदैव हमारा नेतृत्व करती रहे क्षेत्र के लोगो पर अपनत्त्व की वर्षा करती रहे यहां मनाया जा रहा है।इस अवसर पर हरिओम राठौर, सुषमा ओझा, विनोद शास्त्री, भागीरथ कुशवाहा, कप्तान सिंह यादव, सुमन पाराशर,रामेश्वर धाकड़,  यादव,ज्योति गुप्ता,डॉ रश्मि गुप्ता मित्र मंडल के कई युवा मौजूद रहे।
Yashodhara Raje Scindia 
@followers @highlight
-
रिंकू संदीप भार्गव, अजीत ठाकुर ने मनाया जन्मदिन
मध्य प्रदेश शासन की वरिष्ठ पूर्व कैबिनेट मंत्री  महाराज श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर  19 जून को प्रातः9 बजे  स्थानीय माधव चोक चौराहे वाले  हनुमान मंदिर पर गरीब और असहाय लोगों को भोजन और मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन मनाया। अजीत ठाकुर उपाध्यक्ष भाजपा नगर मण्डल ,संदीप भार्गव उपाध्यक्ष भाजपा नगर मण्डल ,पवन अग्रवाल नगर प्रचार मंत्री ,ऋषि शर्मा बूथ अध्यक्ष ,अरविंद ठाकुर पार्षद ,अमित भार्गव जनभागीदारी अध्यक्ष मोजूद थे।
-
संजय गोतम ने मंशापूर्ण मंदिर पर कराया सुन्दर काण्ड पाठ
शाम को शहर के प्राचीन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर संजय गोतम ने सुंदर कांड का पाठ कराया।
रितेश जैन, विपुल, केपी ने भी मनाया
म. प्र. शासन में पूर्व कैविनेट मंत्री एवं शिवपुरी की पूर्व विधायक परम् श्रध्देय श्रीमंत महाराज साहब यशोधरा राजे सिंधिया जी का जन्मदिन सेवा पर्व के रूप में विपुल जैमिनी (नगरमण्डल अध्यक्ष),
के पी परमार (पुरानी शिवपुरी मण्डल अध्यक्ष), रीतेश जैन (महामंत्री नगरमण्डल) एवं गिर्राज शर्मा (महामंत्री पुरानी शिवपुरी) के द्वारा आज शाम को माधव चौक चौराहे पर सब्जी पूरी का वितरण कर सेवा पर्व के रूप में मनाया गया।


 


















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129