दिल्ली। देश भर में आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में योग किया। पहले यह कार्यक्रम डल झील के किनारे 6:30 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से इसे हॉल में शिफ्ट कर दिया गया। सुबह करीब 8 बजे कार्यक्रम शुरू हो पाया। हॉल में करीब 50 लोग और हॉल के बाहर करीब 7 हजार लोगों ने PM मोदी के साथ-साथ योग के आसन किए। लोगों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली।25 वी यात्रा
PM मोदी दो दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। 2013 के बाद से यह उनकी जम्मू-कश्मीर की 25वीं यात्रा है। वहीं 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद 7वीं यात्रा है। चुनाव आयोग सितंबर में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने की तैयारियां कर रहा है। ऐसे में PM मोदी का यहां जाना और योग दिवस जैसे इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होना पॉजिटिव मैसेज माना जा रहा है।
द ग्रेट सिंधिया ने मंत्रालय में किया योग
केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संचार मंत्रालय के परिसर में अपने सहयोगियों के साथ योगाभयास किया। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा...योग से निरोग!
भारत के इस अमूल्य विरासत से आज पूरा विश्व लाभान्वित हो रहा है। आज, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संचार मंत्रालय के परिसर में अपने सहयोगियों के साथ योगाभयास किया और विश्व को इसके अनगिनत लाभों का सन्देश दिया।
INS विक्रमादित्य पर नौसेनिकों ने किया योग
इसके अलावा INS विक्रमादित्य पर नौसेनिकों ने सुबह करीब 7 बजे योग किया। लद्दाख में चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब पैंगॉन्ग झील के किनारे ITBP के जवानों ने अलग-अलग आसन कर 10वां योग दिवस मनाया।
2014 में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम 'योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी' है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें