Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: SPS के युवा डायरेक्टर अशोक ठाकुर लायंस मल्टीपल के जीएमटी चैयरपर्सन मनोनीत

मंगलवार, 18 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama

शिवपुरी। इंटरनेशनल (प्रांत 3233 इ -1 ) के क्षेत्रिय सचिव संजीव गुप्ता ने बताया कि पूर्व प्रांतपाल एवं मल्टीपल कॉउंसिल के पूर्व सचिव पी एमजेएफ लायन अशोक ठाकुर को अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड द्वारा  बहुप्रांत 3233 की  ग्लोबल मेम्बरशिप टीम का चेयरमैन मनोनीत किया है।  अशोक ठाकुर का मनोनयन अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल एक्शन टीम के साथ एक संवैधानिक दायित्व है। अशोक ठाकुर को यह संवैधानिक दायित्व मिलने पर पूरे प्रांत में ख़ुशी का माहौल है। अशोक ठाकुर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा दिए गए उत्तरदायित्व को वो बखूबी निभाकर सदस्य संख्या बढ़ाने का भरकस प्रयास करेंगे। सबसे पहली कोशिश रहेगी कि कोई भी वर्तमान सदस्य क्लब छोड़कर नहीं जाए। इसके बाद गुणवत्ता पूर्ण नए सदस्यो को जोड़ेंगे। नए क्लबों का गठन भी किया जाएगा। मल्टीपल के सभी प्रांतो में क्लब स्तर तक नए श्रेष्ठ सदस्य जोड़ने के लिए प्रेरक संगोष्ठीयो का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि हम 15 लाख सदस्यो के अंतर्राष्ट्रीय लक्ष्य को निश्चित ही पूरा कर पायेंगे। प्रांतपाल पीएमजेएफ  सुनील अरोड़ा, एमजेएफ आशुतोष वसिष्ठ सह प्रांतपाल (द्वितीय ) सहित अनेक पूर्व प्रांतपाल और प्रांतीय कार्यकारिणी ने अशोक ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने एरिया लीडर एवं अंतर्राष्ट्रीय पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया है। लायन संजीव गुप्ता के अनुसार ठाकुर 10 से 12 जुलाई तक बॉम्बे में आयोजित होने जा रहे जीएमटी कार्यक्रम  में भाग लेंगे। इस बड़ी छलांग को लेकर धमाका न्यूज के एडिटर इन चीफ विपिन शुक्ला ने अशोक जी को बधाई दी हैं। शुक्ला ने कहा की केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वसनीय सहयोगी अशोक ठाकुर सफलता का दूसरा नाम हैं। उन्हें जो भी दायित्व मिला हैं उसकी सफलता पहले दिन से तय मानी जा सकती हैं ये बात हम उनके जीवन की अब तक की सफलतम यात्रा के कई पड़ाव को देखने के बाद आसानी से कह सकते हैं। 















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129