Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका_खास_खबर: #पुलिस_जीप_में #देखिए #दामाद_की #चप्पलों_से_पिटाई, VIDEO

रविवार, 30 जून 2024

/ by Vipin Shukla Mama
Rewa रीवा। बेटी को खोने का गम क्या होता है ये वही जानते हैं जिनके कलेजे के टुकड़े को कोई मौत के मुंह में ढकेल देता है। रीवा में एक बेटी की मौत पर मायके की महिलाओं ने दामाद को पुलिस जीप में चप्पलों से जमकर पीटा।
इस पिटाई का VIDEO वायरल हो गया है। मायके पक्ष का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर डाली है। जिला अस्पताल में रविवार सुबह से ही मायके और ससुराल वालों में तनाव की स्थिति थी।
दोपहर होने तक भीड़ बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने महिला के पति को जीप में बैठाया और थाने ले जाने लगी, इतने में भीड़ ने गाड़ी घेर ली। महिलाओं ने पानी की बोटल और चप्पलों से दामाद की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस किसी तरह से महिला को पति को बचाकर थाने ले गई।
दहेज के लिए परेशान करने का आरोप भोलगढ़ की दीक्षा पाठक की शादी शहर के विंध्य विहार कॉलोनी के ऋषि मिश्रा से 29 मई 2023 को हुई थी। परिजन के मुताबिक, शनिवार - रविवार की दरमियानी रात 3 बजे उन्हें फोन पर बताया गया कि दीक्षा की तबीयत खराब है। अस्पताल पहुंचे तो बेटी मृत मिली। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को परेशान कर रहे थे। मजबूरी में हमने जमीन बेचकर 5 लाख रुपए दिए थे। सिविल लाइन थाना टीआई कमलेश साहू के मुताबिक मामले में 304 बी का मामला दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृष्टया दहेज प्रताड़ना का मामला लग रहा है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला का पति कॉलेज चौराहे पर पान की गुमटी चलाता है। महिला के घर वालों ने ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों- पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है।
फिलहाल दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। महिला के पति से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129