Kasganj कासगंज। इश्क और मुश्क के अनगिनत मामले सामने आते हैं, लेकिन कुछ मामले इतने रोचक होते हैं की उनके बारे में सुनकर रोमांच हो जाता हैं। एक ऐसा ही इश्क का मामला यूपी से सामने आया हैं जहां कासगंज में अपने बेटे की शादी से पहले पिता (दूल्हे का बाप) का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया। पहली नजर में ये प्यार इस कदर परवान चढ़ा की दोनों ने बातचीत की और बाद में दोनों ऐन शादी से पहले घर से फरार हो गए। खास बात ये हैं की समधी साहब के 10 बच्चे हैं, जबकि उनकी समधन के 6 बच्चे हैं।
हमने कहा था न ये रोचक मामला हैं, सो उत्तर प्रदेश के कासगंज से ये हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे की शादी से पहले पिता (दूल्हे का बाप) का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया और दोनों ऐन शादी से पहले घर से फरार हो गए। शादी वाले घर में हुई इस घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता पर एफआईआर दर्ज करवा दी है। ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, जिले के गंज डुंडवारा थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले पप्पू की बेटी की शादी शकील नाम के शख्स के बेटे से तय हुई थी। शकील का पप्पू के घर आना-जाना था। शादी की तारीख नजदीक आ रही थी, लेकिन इस बीच समधी और समधन के नैन चार हो गए। कोई कुछ समझ पाता उसके पहले ऐसा कांड हो गया कि दोनों परिवार हैरान रह गए। क्योंकि, शकील अपनी समधन यानि पप्पू की पत्नी को भगा ले गया।
पप्पू ने आरोप लगाया है कि शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पप्पू ने शकील पर पत्नी का अपहरण करने का आरोप मढ़ा है। इधर पुलिस विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच- पड़ताल में जुट गई है।
पीछे छोड़ गए 16 बच्चे
लोगों की मानें तो समधी शकील के 10 बच्चे हैं, जबकि उसकी समधन के 6 बच्चे हैं। दोनों घर से फरार हैं। पीड़ित पप्पू ने थाने में रिपोर्ट की है, पुलिस जांच कर रही है। इलाके में इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। समधी और समधन में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पत्नी के गायब होने के मामले में पीड़ित पप्पू ने कहा कि मेरी पत्नी को शकील किडनैप करके ले गया है। मेरी बेटी की शादी उसके बेटे के साथ होने वाली थी। इस बीच उसका घर आना-जाना शुरू हुआ और कब गुल खिल गया पता ही नहीं चला, इसी बीच वो मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पत्नी का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
ये बोली पुलिस
थाना गंज डुंडवारा का एक मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पप्पू ने 8 जून को सूचना दी कि उसकी पत्नी लापता है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पप्पू द्वारा 11 जुलाई को पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें गणेश पुर निवासी शकील को आरोपित किया गया कि वही उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है। फिलहाल, इस केस में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें