Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: "शिलानगर" के साथ "उप स्वास्थ्य केंद्र भड़ौता", 2 स्वास्थ्य केंद्रों को मिला "राष्ट्रीय मानक सर्टिफिकेट", कलेक्टर रवींद्र की अगुआई में सीएमएचओ जैन और डॉ ऋषिश्वर के प्रयास ला रहे रंग

बुधवार, 17 जुलाई 2024

/ by Vipin Shukla Mama
* गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाओं में मिला प्रमाणीकरण, जिले का बढ़ा मान 
शिवपुरी 18 जुलाई 2024। शिवपुरी जिले के दो उप स्वास्थ्य केंद्र शिलानगर  विकासखंड करैरा एवं उप स्वास्थ्य केंद्र भड़ौता विकासखंड कोलारस को राष्ट्रीय स्तर से NQAS  सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इस प्रकार जिले में तीन उप स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय स्तर पर मानाकों पर खरे उतरे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी में जिले का सम्मान बढ़ा है।
जिला नोडल अधिकारी एनक्यूंएस डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि 13 जुलाई 2024 को घोषित किए गए रिजल्ट में शिवपुरी जिले की  दो उप स्वास्थ्य  केन्द्र शिलानगर एवं भड़ौता ने सर्वाधिक अंक 94% एवं 93%  प्राप्त किए हैं। NQAS सर्टिफिकेशन हेतु जिला स्तर, राज्य स्तर के  साथ साथ राष्ट्रीय स्तर  से  दोनों उपस्वास्थ्य केन्द्र में  सात सर्विसेज जैसे- उप स्वास्थ्य केंद्र की अधोसंरचना, संस्था पर हितग्राहियों हेतु दी जा रही सुविधाओं, संक्रमण नियंत्रण हेतु व्यवस्था , क्वालिटी एश्योरेंस टीम के द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक प्रयास, उप स्वास्थ्य केंद्र पर दी जा रही 12 प्रकार की सुविधा  (संचारी ,असंचारी रोग निदान ,टीकाकरण, मातृ स्वास्थ्य, मलेरिया नियंत्रण, मानसिक रोग नियंत्रण आदि )  के अंतर्गत 50  से अधिक बिंदुओं पर मूल्यांकन परीक्षण दल एवं राष्ट्रीय संस्थान NHSRC  के असेसर निशांत कुमार जायसवाल एवं डॉक्टर हेमलता सारस्वत के द्वारा सूक्ष्मता से  किया गया ।सिला नगर  विकासखंड करेरा एवं उप स्वास्थ्य केंद्र भड़ौता विकासखंड कोलारस का का असेसमेंट क्रमशः 21 मई 2024 एवं 22 मई  2024 को  किया गया। उक्त दोनों संस्थाओं को आगामी 5 सालों तक स्वास्थ्य सेवाओं के  प्रदायगी हेतु तीन लाख से अधिक तक की प्रोत्साहन राशि भारत सरकार द्वारा प्रदाय की जाती रहेगी।
जिले के काबिल अधिकारियों की बदौलत मिल रही कामयाबी
किसी भी कामयाबी के लिए पुरजोर प्रयासों की आवश्यकता होती हैं। शिवपुरी जिला सौभाग्यशाली हैं की कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में सीएमएचओ डॉक्टर पवन कुमार जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संजय ऋषिश्वर की सादगी, कार्य कुशलता और कठोर परिश्रम के परिणाम स्वरूप ये बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। इनके नेतृत्व में स्वास्थ्य अमला पूरी कर्मठता के साथ काम में जुटा हैं जिसके परिणाम स्वरूप ये सफलता मिल रही हैं।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129