*वन विभाग ने कराया पीएम, मुआवजे की मांग
नरवर। जंगल में एक पहाड़ी पर चारा चर रहीं 7 बकरियों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, इतना ही नहीं एक बकरी को पेड़ पर ले जाकर लटका दिया। जब बकरी घर नहीं लौटी तो मालिक अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में बकरियों को तलाशते हुए पहुंचा तो एक जगह बकरी मरी पड़ी थीं और एक बकरी पेड़ पर लटकी मिली। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी वन विभाग को दी, जो मौके पर गया और बकरियों का पोस्टमॉर्टम कराया।
घटना शिवपुरी जिले के नरवर स्थित ग्राम मारकपुर की है। यहां के निवासी लाखन सिंह कुशवाह की 7 बकरियां बीते रोज चारा चरते हुए हाजियों के पहाड़ पर चली गईं थी। रात होने की वजह से वह नीचे नहीं उतर सकी। उसी पहाड़ पर एक तेंदुआ ने भी अपना ठिकाना बना रखा है। माना जा रहा हैं की तभी तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इधर, जब देर रात तक बकरियां वापस नहीं लौटी तब लाखन सिंह कुशवाह कुछ साथियों के साथ पहाड़ पर पहुंचा जहां रात में टोर्च की रोशनी में उसे कुछ दूरी पर 6 बकरियां मृत अवस्था में दिखाई दी साथ ही पेड़ पर बकरी दिखाई दी थी। ग्रामीणों ने बकरी मालिक को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें