प्रभात झा को करीब 26 दिन पहले भोपाल के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम ले जाया गया था। प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। बाद में वे परिवार के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। प्रारंभिक शिक्षा के बाद प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली। उनकी शादी रंजना झा से हुई थी जिनसे दो बेटे हैं। बड़े बेटे तुष्मुल और छोटे अयत्न झा।
शादी के बाद वे पत्रकारिता करने लगे। लंबे समय तक पत्रकारिता के बाद वे राजनीति में आए और बीजेपी के सदस्य बने। प्रभात झा बीजेपी के मुखपत्र 'कमल संदेश' के संपादक रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखीं। आप भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे। राज्यसभा के सदस्य रहे साथ ही मप्र बीजेपी के अध्यक्ष रहे।
राजनीतिक दलों ने दी श्रद्धांजलि
प्रभात झा के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सीएम यादव ने किया ट्वीट
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
ॐ शांति !
केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया ने किया ट्वीट
मध्य प्रदेश से पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के अकस्मात देहांत का अत्याधिक दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। यह संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख से उबरने की शक्ति दें। ॐ शांति।
अंतिम दर्शन करने पहुंचे सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के अंतिम दर्शन करने मेदांता पहुँचे , अंतिम दर्शन के बाद प्रभात झा के बेटे को दी सांत्वना।ज्योतिर्विद श्रीवास्तव ने लिखा
*राज्यसभा पूर्व सांसद प्रभात झा* प्रखर लेखक पत्रकार संपादक भी थे ।
उनसे फोन पर अक्सर चर्चा होती थी खास कर सीता जन्म स्थली पर।उन्होंने इस हेतु बिहार के सी एम नीतेश को भी सीता जन्म स्थल का भ्रमण दर्शन कराया था।
बिहार स्थित सीता जन्म स्थली को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की प्रभात जी की विगत 50 वर्षों की महत्वाकांक्षा अब आकार ले हीरही थी कि प्रभात जी चले गए।
विनम्र श्रद्धांजलि।
सादर

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें