Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: करैरा के मुख्य मार्ग की सरकारी भूमि पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी, सुबह लोगों ने देखा तो जुटी भीड़

बुधवार, 31 जुलाई 2024

/ by Vipin Shukla Mama
(युगल किशोर शर्मा की रिपोर्ट)
Krera करैरा। करैरा के मुख्य मार्ग पर स्थित पीएचई व mpeb कार्यालय के मध्य सरकारी भूमि पर आज रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी गई हैं। उक्त स्थान पर बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित किए जाने की बात सामने आई है। सुबह लोगों ने देखा तो भीड़ जमा होने लगी। बाद में पुलिस मौके पर जा पहुंची और पड़ताल शुरू कर दी। बता दें की इससे पूर्व भी करैरा में निर्मित नवीन न्यायलय के सामने मैंन रोड पर भी भीम राव अम्बेडकर व देवी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति रखी गई थी जो आज भी मौजूद हैं। 
जिले के पिछोर, खनियाधाना में भी इसी तर्ज पर स्थापित हुई मूर्तियां
जिले में रातों रात मूर्तियों को स्थापित किए जाने का सिलसिला पुराना हैं। पिछोर, खनियाधाना आदि में अलग अलग मूर्तियां रखी जा चुकी हैं। जिला प्रशासन का मुखबिर तंत्र ढीला होने से सुबह जब लोगों की आंख खुलती हैं तो मूर्ति स्थापित दिखाई देती हैं।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129