Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_साहित्य_कॉर्नर: "सुभाष पाठक" 'ज़िया' को मिलेगा 'सुधा काशिव' "सम्मान"

शुक्रवार, 12 जुलाई 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। युवा ग़ज़लकार सुभाष पाठक 'ज़िया' को उनके ग़ज़ल संग्रह 'तुम्हीं से ज़िया है' के लिए 'सुधा काशिव' ग़ज़ल सम्मान से नवाज़ा जाएगा। यह सम्मान नागपुर की साहित्य अर्चन संस्था द्वारा 28 जुलाई को एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। जिसमें सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल और नगद राशि दी जाएगी।
समोहा निवासी सुभाष पाठक 'ज़िया' पेशे से शिक्षक हैं। साहित्य में ग़ज़लकार के रूप में एक अलग पहचान बनाने वाले 'ज़िया' की अब तक पाँच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उनके गीत फिल्मों में भी आ चुके हैं। सुभाष पाठक 'ज़िया' को अब तक 'शाद अज़ीमाबादी' सम्मान ,पुनर्नवा सम्मान, अदबी उड़ान युवा ग़ज़लकार सम्मान, साहित्यकार शताब्दी सम्मान, हेमंत स्मृति कविता सम्मान से नवाज़ा जा चुका है। हाल ही में उन्हें साहित्य अकादमी के युवा लेखक सम्मेलन में अपनी ग़ज़लों के पाठ हेतु आमंत्रित किया गया था।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129