शिवपुरी। एकीकृत शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय झिरी में बीते रोज पौधारोपण किया गया। साथ ही पोधो की सुरक्षा के लिए जालियां भी लगाई गई। इस दौरान कई पौधे रोपे गए। एक पौधा मां के नाम अभियान के क्रम में विद्यालय के स्टाफ ने मिलकर पौधारोपण किया। शिक्षक सतीश उपाध्याय ने बताया की इस दौरान पीपल, नीम, शीशम, आम आदि के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ, बच्चों ने भागीदारी की। शिक्षक उपाध्याय ने कहा की एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान हैं। आज जो प्रकृति का असुंतलनदेखने में आ रहा हैं वह ठीक नहीं हैं हम सभी को उसे मिलकर सवारना हैं और इसके लिए पर्यावरण का अनुकूल होना आवश्यक हैं। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार देती है। पेड़-पौधे हमें छाया भी प्रदान करते हैं। फल- -फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें