नरसिंहपुर। भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला साईंखेड़ा थाना क्षेत्र का है। एएसपी नागेंद्र पटेरिया ने बताया कि रविवार को महिला नेत्री की शिकायत पर जिला मंत्री अनुराग कौरव के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुराग कौरव 2022 में युवा मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त हुए थे। इस मामले में युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रियांक जैन ने कहा कि अनुराग ने एक महीने पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साईंखेड़ा थाना प्रभारी संग्राम पटेल ने बताया कि अनुराग कौरव के खिलाफ 7 जुलाई को केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी प्रियंका केवट इसकी जांच कर रही हैं। टीआई प्रियंका केवट ने कहा कि मेरे पास आज केस डायरी आई है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें