हादसे की वजह विमान को दुरुस्त किए जाने के बाद उड़ान भरना बताई जा रही हैं, जिसने उड़ान भरी और एक तरफ झुका और दो सेकंड में आग का गोला बन गया। इसमें सवार लोगों में से ज्यादातर एयरलाइन कंपनी के ही कर्मचारी थे। जिनमें एक टेक्नीशियन मनु राज शर्मा भी थे। जबकि उनकी पत्नी प्रिजा खातीवाड़ा और उनके चार वर्षीय बेटे आदि राज शर्मा यात्री बतौर सवार थे जिनकी मौत हो गई है। बताया जाता है कि प्रिजा ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय में सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर रह चुकी हैं। इसी हादसे में एयरलाइन स्टाफ एक यमनी नागरिक की भी मौत हो गई।
साल 2023 में भी हुआ था हादसा
बीते साल भी नेपाल ने एक विमान हादसे में 72 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2023 में यति एयरलाइंस का विमान नेपाल में हादसे का शिकार हो गया था। यति एयरलाइंस के हादसे में जान गंवाने वालों में पांच भारतीय भी शामिल थे। जांच में पता चला था कि यति एयरलाइंस का हादसा पायलट की गलती से हुआ था, जब विमान के पायलट ने गलती से पावर कट कर दिया था, जिससे विमान हादसे का शिकार हो गया।
केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया ने जताया दुख
काठमांडू (नेपाल) में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और विमान में सवार लोगों की असमय मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें