Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: "शिवपुरी जिले में 3 पहले अब 2 उपस्वास्थ्य केन्द्र दरगवां एवं करारखेड़ा" "राष्ट्रीय मानकों पर उतरे खरे"

गुरुवार, 1 अगस्त 2024

/ by Vipin Shukla Mama
* अब तक पांच उप स्वास्थ्य केन्द्रों को एनक्यूएस सर्टीविकेशन मिला
शिवपुरी 01 अगस्त 2024।  शिवपुरी जिले के दो और उप स्वास्थ्य केंद्र दरगवां एवं करारखेड़ा ने  88% अंक प्राप्त कर एनक्यूएस सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। इस प्रकार के जिले के 5 उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के राष्ट्रीय मानकों पर बेहतर सवित हो चुके है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ पवन जैन ने बताया कि कोलारस विकासखड के उप स्वास्थ्य केन्द्र दरगवां एवं पिछोर विकासखंड के करारखेडा उप स्वास्थ्य केन्द्र का 11 जून एवं 12 जून को राष्ट्रीय स्तर से एसेसमेंट एनएचआरसी के एसेसर डॉक्टर हेमलता सारस्वत एवं डॉक्टर कृष्ण कुमार धवन द्वारा किया गया था, जिसमें दोनों संस्थाओं को 6 विस्तृत पैकेजों के अंतर्गत लगभग 90 से अधिक सूक्ष्म बिंदुओं पर परखा गया। दोनों ही संस्थानों पर प्रदाय की जाने वाली 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं संस्था की अधो संरचनाए, टीकाकरण सेवाएं, संचारी रोग सेवाएं, असंचारी रोग रोकथाम सेवाएं आदि की सुनिश्चितता के आधार पर राष्ट्रीय  मानको के आधार पर देखा गया। उप स्वास्थ केंद्र दरगवां पर राहुल शर्मा सहित 8  मानव संसाधन पदस्थ हैं जबकि उप स्वास्थ्य केंद्र करारखेड़ा पर सीएचओ रमेश कुमार सेलर सहित 10 मानव संसाधन वर्तमान में कार्यरत हैं। उक्त दोनों संस्थाओं को आगामी 5 सालों तक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदायगी हेतु तीन लाख से अधिक की प्रोत्साहन राशि भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती रहेगी।विदित हो कि वर्ष 2024 - 25 में अभी तक कुल पांच उप स्वास्थ्य केद्रों ने एनक्यूएस सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। इस सफलता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ पवन जैन ने एनक्यूएस के नोडल अधिकारी डाॅ संजय ऋषीश्वर, डाॅ हेमंत रावत, डाॅ शीतल व्यास, ज्योत्सना डीन, सहित ब्लाॅक टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129