शिवपुरी। जिला कांग्रेस शिवपुरी ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव श्री चंदन यादव एवं जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह के विरुद्ध राहुल गांधी जी को अपशब्द कहने पर FIR दर्ज करने कि मांग शिवपुरी कोतवाली जाकर कि। इन दोनों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज करने की मांग की।
जिला कांग्रेस कार्यालय शिवपुरी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य ने बताया कि आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी डॉक्टर चंदन यादव जी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर मीटिंग ली एवं 20 सितंबर 2024 को होने वाली किसान न्याय यात्रा की तैयारी का जायजा लिया।
बिगत दिवस केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष मनी राहुल गांधी जी के विरुद्ध आप शब्दों की बौछार की गई और उन्हें आतंकवादी जैसे शब्दों से संबोधित किया गया जो कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति द्वारा सबसे बड़ा अवेधानिक कृतय किया गया। इस कारण संपूर्ण देश में इन दोनों मंत्रियों एवं भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध गहरा रोस व्याप्त है एवं संपूर्ण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में सर्वोच्च नेता राहुल गांधी जी से कह गए शब्दों के कारण गहरा रोस व्याप्त है । इस कारण आज उक्त दोनों भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए डॉ चंदन यादव जी एवं जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान जी टेक्नो कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में उपस्थित होकर इन दोनों के विरुद्ध आवेदन देकर FIR दर्ज करने की मांग की।
कोतवाली पर उपस्थित होने वाले लोगों में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री राजकुमार बंसल जिला उपाध्यक्ष राजेश बिहारी पाठक जी पूर्व विधायक गणेश गौतम जी प्रागी लाल जाटव जी नारायण गेंडा रामकुमार यादव, कल्याण वर्मा रामजीलाल कुशवाहा , रूप किशोर वशिष्ठ दिनेश वशिष्ठ बासित अली पुनीत शर्मा लक्षेंद्र शर्मा रामकुमार दांगी मोहन अग्रवाल राजकुमार यादव मोहन यादव के के शिवहरे अरविंद चकराना मुन्नालाल सुमन अनिल उत्साही वीरेंद्र खटीक मानसिंह तोमर महेश शर्मा अशोक सागर विजय सिंह रघुवंशी सतीश धाकड़ प्रमोद शर्मा विजय चौकसे सुमित यादव राजू यादव बसीर खान बच्चू दयालु जाटव मनोज जैन छोटू शर्मा राजा भैया परिहार रामस्वरूप परिहार अंकित परिहार डॉ विष्णु शर्मा अर्जुन सिंह इकलोदिया मोहन सिंह यादव रूपेंद्र सिंह यादव मानसिंह फौजी वीर सिंह जाटव बद्दी प्रसाद जाटव रामकुमार फरेलिया राम सिंह लोधी खेमराज लोधी नरेंद्र कुमार राजकुमार सिंह यादव राम सिंह यादव विक्रम सिंह राजपूत राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें