Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज़ : ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह" "मिलेट्स (श्रीअन्न) एवं पोषण वाटिका संगोष्ठी का आयोजन‘‘

शनिवार, 28 सितंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शक्तिशाली महिला संगठन समिति एवं कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के समन्वय में एक दिवसीय संगोष्ठी मिलेट्स (श्रीअन्न) पोषण वाटिका एवं प्राकृतिक खेती विषय पर 27 सितम्बर 2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी के परिसर में आयोजित की गई। संगोष्ठी की महत्ता एवं मिलेट्स पोषण वाटिका तथा प्राकृतिक खेती की उपयोगिता एवं प्रसार में भूमिका के लिए ग्रामीण महिलाओं एवं सुपोषण सखियों को जानकारी देते हुए श्री रवि गोयल, शक्तिशाली महिला संगठन समिति शिवपुरी द्वारा विस्तार से बताया और संगोष्ठी में दी जाने वालीतकनीकी जानकारी को ग्रामीण क्षेत्र में प्रसार करने का भी आह्वान किया गया।   श्रीअन्न फसलें एवं पोषण वाटिका एवं स्वास्थ्य के बारे में कृषि विज्ञान केन्द्र उज्जैन
की वरिष्ठ वैज्ञानिक गृह विज्ञान डॉ. रेखा तिवारी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से पॉवर पाइंट प्रजेंटेंशन के द्वारा व्याख्यान दिया गया। विशेषकर महिलाओं में खून की कमी(एनीमिया) और उसके निवारण के उपाय गृह वाटिका के माध्यम से किये जाने के बारे में विस्तार से बतलाया गया। इसी क्रम में श्रद्धा जादौन प्रोग्राम ऑफिसर शक्तिशाली महिला संगठन समिति द्वारा महिलाओं में एनीमिया एवं निवारण के बारे में जानकारी दी एवं समस्याओं का समाधान भी किया। 
संगोष्ठी में विभिन्न ग्रामीणों से आई ग्रामीणमहिलाओं एवं सुपोषण सखियों तथा कृषि महाविद्यालय ग्वालियर से आये ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के लिए रावे छात्रों सहित सभी को कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी परिसर में डॉ. एम. के. भार्गव, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने प्रदर्शन इकाइयों जिसमें नवीन स्थापित की जा रही यूनिट ड्रैगन फू्रट के साथ-साथ फसल संग्रहालय में मिलेट्स फसलें एवं प्राकृतिक खेती इकाई का भ्रमण कराते हुए ग्रामीण महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा व्याख्यान के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण माह की महत्ता एवं ग्रामीण महिलाओं की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। 
पोषण वाटिका और स्वास्थ्य विषय पर ग्रामीण महिलाओं को पॉवर पाइंट प्रजेटेंशन के द्वारा डॉ. लक्ष्मी वैज्ञानिक द्वारा समझाया गया। जैव संपदा (बायो फोर्टिफाइड) फसलें एवं प्रजातियों की जानकारी डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह वैज्ञानिक पादप प्रजनन द्वारा दी गई। खाद्य प्रसंस्करण एवं रोजगार के बारे में डॉ. ए. एल. बसेड़िया, वैज्ञानिक कृषि अभियांत्रिकी द्वारा बतलाया गया। रोजगार परख कृषि के लघु उद्योगों के बारे में श्री वाय. सी. रिखाड़ी, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी मत्स्य द्वारा जानकारी दी गई। 
संगोष्ठी में ग्रामीण महिलाओं को श्रीअन्न प्राकृतिक खेती एवं पोषण वाटिका से संबंधित कृषि साहित्य का वितरण श्रीमती आरती बंसल स्टेनो द्वारा पंजीयन के साथ-साथ किया गया।  संगोष्ठी में 50 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों की सहभागिता रही।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129