Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज़ : 26 आशा कार्यकर्ता, 3 आशा सुपर वाईजर निष्क्रिय घोषित

बुधवार, 9 अक्टूबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी 8 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड की प्रगति एवं मलेरिया डेगू कार्यक्रम की निगरानी व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने व कार्य संतोषप्रद न पाए जाने पर छब्बीस आशा कार्यकर्ताओं सहित तीन आशा सुपर वाईजर को निष्क्रिय घोषित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में जो आशा कार्यकर्ता व आशा सुपरवाईजर अनुपस्थित रहीं उनके कार्य की समीक्षा की गई तो वह भी असंतोष जनक पाया गया। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कार्यवाही करते हुए निष्क्रिय घोषित किया गया है। जिसमें श्रीमती भगवती रजक आशा कार्यकर्ता ग्राम कुडी ,श्रीमती विनती जाटव आशा कार्यकर्ता ग्राम मेहदेवा, श्रीमती उषा राठौर आशा कार्यकर्ता ग्राम मानपुर, श्रीमती रेखा राठौर आशा कार्यकर्ता ग्राम लोहेहार , श्रीमती बर्फी आदिवासी आशा कार्यकर्ता ग्राम बागलोन, श्रीमती वतासी आदिवासी आशा कार्यकर्ता ग्राम मोहरा, श्रीमती सुनीता राठौर आशा कार्यकर्ता ग्राम बिलौआ, श्रीमती भूरी जाटव आशा कार्यकर्ता ग्राम बिलौआ, श्रीमती रामकन्या  यादव आशा कार्यकर्ता ग्राम डोभा, श्रीमती रानी जाटव  आशा कार्यकर्ता ग्राम बेरकु्ई, श्रीमती लीला गुर्जर आशा कार्यकर्ता ग्राम देहदे ,श्रीमती अनीता गुर्जर आशा कार्यकर्ता ग्राम छिनारी, श्रीमती जग्गो आदिवासी आशा कार्यकर्ता ग्राम दौरानी, श्रीमती रानी जाटव आशा कार्यकर्ता ग्राम सरवानी, श्रीमती राजवती यादव आशा कार्यकर्ता ग्राम कडवानी, श्रीमती अमरेस गुर्जर आशा कार्यकर्ता ग्राम सिकंदपुरा, श्रीमती अनारदे आदिवासी आशा कार्यकर्ता ग्राम इमलादा, श्रीमती कैलाशी आदिवासी आशा कार्यकर्ता ग्राम काकरखेडी, श्रीमती दक्खों बाई आशा कार्यकर्ता ग्राम नौगाव, श्रीमती दानों बाई आशा कार्यकर्ता ग्राम तिघरा, श्रीमती मिथलेश रजक आशा कार्यकर्ता ग्राम डिगडौली, श्रीमती बिंदिया कुशवाह आशा कार्यकर्ता ग्राम टुकी, श्रीमती रविता यादव आशा हलोनी ,श्रीमती रूपवती आदिवासी आशा कार्यकर्ता ग्राम मेहलोनी, श्रीमती गुडडी यादव आशा कार्यकर्ता ग्राम गाजेट, श्रीमती सरोज आदिवासी आशा कार्यकर्ता ग्राम जीगनी, श्रीमती अराधना शर्मा आशा सुपरवाईजर उपस्वाप केन्द्रा बिलौआ श्रीमती राधा शर्मा आशा सुपरवाईजर उपस्वाप केन्द्रा मेहलोनी, 
श्रीमती गिरजा राठौर आशा सुपरवाईजर उपस्वाप केन्द्रा दौरानी के नाम प्रमुख है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129