शिवपुरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरई में आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारम्भ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति नेहा यादव द्वारा शुभारम्भ किया गया। डॉ संजय ऋषीश्वर मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शिवपुरी, डॉ आशीष व्यास जिला स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में सीबीएमओ डॉ विवेक शर्मा, डॉ पराग जैन, मंडल अध्यक्ष श्री कुबेर सिंह धाकड, श्री शिवकुमार चौहान सभापति स्वास्थ्य एवम् महिला बाल विकास जनपद पंचायत कोलारस, डॉ एस के पिप्पल, डॉ विनोद गोलिया, डॉ रिषिका साहू, डॉ शशि शाक्य, डॉ नीलेश महते, नेत्र सहायक रवि सक्सैना, नेत्र सहायक विनोद शर्मा खरई संस्था पर आये। आयुष्मान आरोग्य शिविर की कार्ययोजना एवम् क्रियान्वयन डॉ सुनील खंडोलिया प्रभारी एचडब्ल्यूसी, डॉ हेमन्त रावत सीपीएचसी सलाहकार के मार्गदर्शन में बीपीएम श्री रजनीश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। शिविर में 325 मरीजों का परीक्षण उपचार हुआ। जिनमें से 122 मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे व उनका निरंतर उपचार चल रहा था। 12 मरीजों को जिला चिकित्सालय हेतु रैफर किया गया। अंगदान हेतु प्रोत्साहित करने पर 2 लोगों ने अंगदान की प्रतिज्ञा ली। 43 हाई रिस्क गर्भवती माताओं की जांच की गयी। 06 जन्म प्रमाण पत्र वितरित किये गये । 03 आभा आई डी बनायी गयीं। 7 नवीन आयुष्मान कार्ड बनाये गये। 48 गर्भवती माताओं की एएनसी पीएनसी जांच की गयी। 62 मरीजों की पॅथोलॉजी जांच हुयी। 20 मरीजों का नेत्र संबधी परीक्षण किया गया। शिविर में विनोद प्रजापति, दाउदयाल खेमरिया, ग्यासुद्दीन काजी, राहुल शर्मा, नवीन धाकड, अभिषेक चौहान, मनीष नाजगढ, संजय जैन बीएएम सहित पेरामेडिकल स्टाफ आशा पर्यवेक्षक, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ता के अमूल्य सहयोग से शिविर का सफल आयोजन हुआ।
बीमार व्यक्तियों की सेवा ही मानव धर्म है - नेहा यादव
जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि बीमार व्यक्तियों की सेवा ही मानव धर्म है। आज माताओं को गर्भावस्था में चिकित्सकों के द्वारा आपके ग्राम में स्वास्थ्य सेवायें मिल रही हैं। 9 महीने का गर्भावस्था का समय बहुत जोखिम पूर्ण होता है। चिकित्सकों की निगरानी में हम अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं। आज शिवपुरी चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक ग्राम खरई में आये हैं दूरस्थ पहुंचविहीन क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है । डॉ विवेक शर्मा द्वारा बताया गया कि आज समस्त प्रकार की औषधियां यहां उपलब्ध हैं किसी भी प्रकार की दवाई बाहर से नहीं लेना है आपकी समस्त जांच निशुल्क होंगी। किसी भी जांच के लिये शिवपुरी कोलारस अस्पताल नहीं जाना होगा। 108 वाहन द्वारा निशुल्क परिवहन की सुविधा मिलेगी। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का उपचार निशुल्क आपको प्राप्त होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। अस्पताल परिसर में औषधीय पोधारोपण भी आपके द्वारा प्रारंभ किया गया। डॉ पराग जैन ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें