Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज: "हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अभियान" के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम

मंगलवार, 26 नवंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार सुंदरियाल के नेतृत्व में "हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अभियान" की आज दिनांक 26.11.2024 को शुरुआत हुई। इसके तहत शासकीय लक्ष्मी सरस्वती कृष्ण गोपाल महाविद्यालय पोहरी जिला शिवपुरी (म. प्र.)  में  "युवाओं के साथ जेंडर आधारित हिंसा" विषय पर संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह अंब सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग कल्पना रायजादा जिला समन्वयक ममता संस्था जीतेश जैन सामाजिक कार्यकर्ता महिला बाल विकास महाविद्यालय से डॉक्टर नेपाल सिंह धाकड़  डॉक्टर यशवंत जाटव डॉ अनुरागिनी दीक्षित डॉ प्रियंका भार्गव डॉ संगीता राजपूत डॉक्टर दीपाली मिश्रा श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता श्रीमती भारती राठौर धर्मेंद्र शर्मा डॉक्टर सतीश अर्गल सोनू पाराशर पुष्पेंद्र धाकड़ एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित हुए कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम संविधान दिवस के उपलक्ष में शपथ  का आयोजन किया गया इसके पश्चात महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बाल विवाह रोकथाम कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम आदि विषयों पर जनजागरूकता के उद्देश्य से समृद्धि ड्रामा कंपोजिट ग्रुप ग्वालियर के द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें बाल विवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या आदि के बारे में संदेश नाटक के माध्यम से प्रसारित किया गया सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास महेंद्र सिंह के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को महिला बाल विकास की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जेंडर आधारित हिंसा के बारे में जानकारी प्रदान की गई कल्पना रायजादा जिला समन्वयक ममता संस्था के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को जेंडर एवं लिंग के बारे में विभेद  कर जेंडर आधारित हिंसा विषय पर चर्चा की गई एवम महिला हेल्पलाइन चाइल्ड हेल्पलाइन तथा वन स्टॉप सेंटर के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई इस दौरान मंच संचालन महाविद्यालय के श्री धर्मेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129