Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज: जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने वीरांगना लक्ष्मी बाई के साथ प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी को किया याद, विजयपुर एवं बुधनी उपचुनाव को लेकर दिया ज्ञापन

मंगलवार, 19 नवंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने मंगलवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए। वीरांगना लक्ष्मी बाई के साथ प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी को याद किया। साथ ही दिनाँक 13/11/2024  को मध्य प्रदेश के दो  विधानसभा क्षेत्र विजयपुर एवं बुधनी में संपन्न हुए उपचुनाव  के दौरान सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोककर लोकतंत्र की हत्या करने एवं आसामाजिक तत्वों द्वारा हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने एवं बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की माँग हेतू जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान जी के नेतृत्व में पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी जी की उपस्थिति में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्टर शिवपुरी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल जी को  ज्ञापन सौंपा।
इस तरह हुए कार्यक्रम 
आज अमर शहीद तात्या टोपे पार्क में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में निम्नलिखित कार्यक्रम संपन्न किए गए |
आज अमर शहीद वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई एवं भारत की महान नेत्री पूर्व प्रधानमंत्री अमर शहीद वीरांगना श्रीमती इंदिरा गांधी जी का जन्म दिवस है इस उपलक्ष में सर्वप्रथम उनके छाया चित्रों पर माल्यार्पण कर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनके श्री चरणों में पुष्प अर्पित किए
 तत्पश्चात वक्ता गणों द्वारा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया एवं उनके द्वारा किए गए महान कार्यों से सभी को अवगत कराया
दिनांक 13 नवंबर 2024 को मध्य प्रदेश के विजयपुर एवं बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने का  जघन्य अपराध किया | लोगों को डरा धमका कर मतदान करने से रोका गया एवं आसामाजिक तत्वों द्वारा गोहटा गांव  में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को तोड़ा गया एवं लित समाज के लोगों के साथ मारपीट की गई | उनकी फसलों को जलाकर बर्बाद किया गया|
 इसके विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी के आव्हान पर बाबा साहब की मूर्ति तोड़ने वाले आसामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा तात्या टोपे पार्क में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर शिवपुरी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सोपा गया |
ज्ञापन सौंपते समय जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के निम्नलिखित पदाधिकारी कार्यकर्ता का उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूप किशोर वशिष्ठ जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार शाक्य, मुन्नालाल सुमन  अनिल उत्साही,  चंद्रकांत शर्मा मामा  लक्षेंद्र शर्मा     के. के.शिवहरे, वीरेंद्र खटीक,  विजय चौकसे, सतीश धाकड़, सूरज अवस्थी मानसिंह तोमर, राजेंद्र शर्मा, संजय हरसाना, हबीब शाह, कैलाश नारायण भार्गव, रामेश्वर दयाल कोठारी, कलावती जाटव, लक्ष्मी जाटव, ललित श्रीवास, कमल सिंह कुशवाहा, के के खंडेलवाल रामकिशन लोधी, दयाल सिंह चौहान, एवं मनोज प्रमुख रूसो उपस्थित रहे |












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129