- प्रभु जी के परिजनों ने आश्रम को दिया धन्यवाद
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के अपना घर आश्रम में रहने वाले एक प्रभु जी की ढाई साल बाद अपने घर वापसी हुई है। इस घर वापसी के दौरान प्रभु जी अपने घर पहुंच कर खुश है। प्रभु जी के परिजनों ने भी अपना घर आश्रम का आभार जताया है।
लगभग ढाई साल पहले अगस्त 2022 में एक प्रभुजी भैया होटल के पास घूमते हुए मिले। हालत बहुत ही दयनीय थी। उन्हें रेसक़्यू कर अपना घर आश्रम शिवपुरी लाया गया। जंहा उनका मेडिकल चेकअप किया गया। उनकी साफ सफाई नहला धुलाकर आश्रम में प्रवेश दिया गया। धीरे धीरे उनकी हालत में सुधार आया और उनको घर के पता के साथ परिजनों का फोन नम्बर भी याद आया। बताये नम्बर पर सम्पर्क किया गया। वह राजसमंद राजस्थान के होना पाए गए। उनके भाई से चर्चा हुई उन्हें उनके बारे बताया गया। जानकारी मिलने पर उनके भाई आश्रम आये और अपने भाई को पहचान लिया। भाइयों का मिलन बहुत ही मार्मिक था। प्रभुजी विराट रोशन ने घर जाने की इच्छा व्यक्त की तब उनके भाई ख़ुशी ख़ुशी घर ले गए। निश्चित रूप से प्रभुजी के लिए ये अच्छी खबर थी जिससे परिवार मिल सका। अपना घर आश्रम के स्टॉफ एवं अध्यक्ष रमेश चन्द्र अग्रवाल ने तिलक लगाकर उन्हें विदा किया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें