* कमला कड़ी टक्कर के बाद भी हारीं
* अमेरिका में कुल सीटें: 538, बहुमतः 270, कमला हैरिस 224, डोनाल्ड ट्रम्प 267
America अमेरिका। अमेरिका में हुए चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ट्रम्प ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए, जिन्होंने 4 साल के अंतराल पर दोबारा जीत हासिल की। ट्रम्प 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे। 2020 का चुनाव वे जो बाइडेन से हार गए थे।
132 साल पहले ग्रोवर क्लीवलैंड 2 बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने 4 साल के अंतराल पर 1884 और 1892 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी।
ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत अमेरिका की 538 सीटों में से ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को 277 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए 270 सीटों की जरूरत होती है। वहीं, कमला हैरिस की पार्टी ने 224 सीटों पर जीत दर्ज की है। दोनों के बीच सिर्फ 43 सीटों का फर्क है। हालांकि बचे हुए सभी 5 राज्यों में ट्रम्प बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में कमला कड़ी टक्कर देने के बावजूद चुनाव हार चुकी हैं।
राष्ट्रपति चुनाव के साथ ही अमेरिकी संसद के दोनों सदन सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के भी चुनाव हुए हैं। रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट में बहुमत मिल गया है और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में लीड कर रही है।
ट्रम्प ने कहा- अमेरिका को महान बनाऊंगा जीत के बाद अमेरिकी लोगों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा- एक बार फिर से अमेरिका को महान बनाऊंगा। भगवान ने मेरी जान इसी दिन के लिए बचाई थी। ट्रम्प पर 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया में हमला हुआ था। इसमें एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी। हमले में उनकी जान बाल-बाल बची थी।
कहा- असंभव को संभव कर दिखाया
चुनाव में जीत तय होने के बाद ट्रम्प ने अमेरिका के लोगों को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा- हमने वो कर दिखाया जो लोगों को असंभव लग रहा था। मैं देश की सभी समस्याओं को दूर करूंगा।
अलास्का, नेवादा और एरिजोना में जीत हासिल करना मेरे लिए बड़ी बात है। यह अविश्वसनीय है। ट्रम्प ने कहा कि मैं अमेरिकी लोगों के परिवार और उनके भविष्य के लिए लडूंगा। अगले 4 साल अमेरिका के लिए अहम हैं।
ट्रम्प ने कहा कि यह अमेरिका के इतिहास की सबसे शानदार जीत है। ट्रम्प ने इलॉन मस्क की तारीफ करते हुए कहा- इलॉन एक स्टार हैं। चुनाव प्रचार में उन्होंने रॉकेट की तरह उड़ान भरी है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें