* कोलारस विधानसभा से लक्ष्मण सिंह गुर्जर और उधम सिंह धाकड़
शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी, गुना , अशोकनगर, बमौरी, मुंगावली, चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त
किए हैं। इस क्रम में शिवपुरी विस से राकेश सांवलदास गुप्ता, हरिओम राठौर, पिछोर विस से मनीष अग्रवाल और प्रहलाद सिंह यादव, कोलारस विधानसभा के लिए लक्ष्मण सिंह गुर्जर और उधम सिंह धाकड़ सांसद प्रतिनिधि बनाए गए हैं। सिंधिया ने विभिन्न विभागों, संस्थाओं में कार्य करने हेतु प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। इसकी सूचना जिलाधिकारी को भी भेज दी है।
सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर मनीष अग्रवाल ने कहा केंद्र सरकार और सांसद द्वारा विधानसभा के लिए अनेक सौगात दी हैं। सभी विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुचाया जाना चाहिए। हमारा प्रयास होगा कि लोगों को सभी सुविधाएं मिलें और उनकी समस्याओं का समय सीमा में निराकरण किया जाए।
अग्रवाल इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके हैं। सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण विहारी गुप्ता, महामंत्री पुष्पेंद्र परिहार हनुमत लोधी शिवम् गुप्ता,
श्रवण लोधी अभिषेक लोधी पंजाब सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों द्वारा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार मानते हुए मनीष अग्रवाल को बधाई दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें