शिवपुरी। जिले में जारी सर्दी और शीत लहर के चलते सभी निजी व सरकारी स्कूल अब 9 बजे के पूर्व संचालित नहीं होंगे। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने गुरुवार को यह आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश में लिखा है कि शिवपुरी जिले में अत्यधिक शीतलहर के कारण ठंड में वृद्धि होने से छात्र/छात्राओ के स्वास्थ्य की द्वष्टि से जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/सी.बी.एस.ई./नवोदय/केन्द्रीय शैक्षणिक संस्थाओ को आदेशित किया जाता है कि वह विद्यायल 09.00 AM से पूर्व संचालित नही करेंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
(रवीन्द्र कुमार चौधरी)
कलेक्टर जिला शिवपुरी शिवपुरी दिनांक 12-12-2027
पिपरसमा गांव में न्यूनतम तापमान 3.5 सेल्सियस
बता दें कि बुधवार की रात जिले के पिपरसमा ग्राम नाम प्रदेश के सबसे न्यूनतम और अधिकतम तापमान वाले शीर्ष पांच इलाकों में शामिल था। प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा पिपरसमा गांव में न्यूनतम तापमान 3.5 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि प्रदेश का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 1.8 सेल्सियस पचमढ़ी (नर्मदापुरम) का रहा था। जबकि पिपरसमा और पचमढ़ी अधिकतम तापमान एक समान 20.8 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शिवपुरी में सर्दी के चलते प्राचीन मंशापूर्ण मंदिर, बाणगंगा मंदिर सहित कुछ अन्य मंदिरों में भगवान को सर्दी से बचाने के लिए कंबल उढ़ाए जा रहे हैं। मौसम विभाग, भोपाल के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इस वजह से ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें