Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका न्यूज: सदैव कर्मचारी, जन हितैषी "दुर्गा प्रसाद ग्वाल" बने "वनपाल"

सोमवार, 23 दिसंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जागरूक कर्मचारी नेता एवं निस्वार्थ समाजसेवी दुर्गा प्रसाद ग्वाल  वनपाल बने। बता दें कि दुर्गा प्रसाद ग्वाल काबिल और होनहार हैं। आप संभागीय अध्यक्ष वनविभाग शिवपुरी रहे। मस्टर रोल कर्मी से भर्ती हुए और अपनी स्वच्छ छवि एवं ईमानदारी से काम कर पहचान बनाई। वर्ष 2004 में मुख्यमंत्री उमा भारती जी के कार्यकाल में पांच विधवा महिलाओं श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती मुन्नी पाल, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती गीता रजक आदि को मुख्यमंत्री जी के मौखिक निर्देशानुसार वनविभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के रूप में कम दिलाया। जिनके पतियों का देहांत विभाग में काम करते हुआ था और अनुकंपा नियुक्ति का कोई प्रावधान नहीं था यह संगठन में ग्वाल के लिए बड़ी उपलब्धि रही है, जो आज भी वन विभाग में स्थाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं।
प्रति वर्ष 27 अगस्त को प्रसिद्ध कर्मचारी नेता एवं साहित्यकार स्व: श्री मदन मोहन शर्मा शाही जी की स्मृति में कर्मचारी भवन माधव चौक पर वनविभाग से सेवानिवृत्त होने वाले वन कर्मचारी एवं अधिकारियों का लगातार 20 वर्षों से सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है जिसमें रामायण, सुंदरकांड पाठ एवं श्रीमद्भागवत कथा जैसे बड़े-बड़े आयोजन करना एक बड़ी बात है। ग्वाल समाज में भी ग्वाल द्वारा अपने नैतृतव में आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन, मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान, युवक/ युवती परिचय सम्मेलन, मातृशक्ति एवं बुजुर्गों का सम्मान आदि गरीब /निर्धन एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित परिवारों को भी अखिल भारतीय ग्वाल महासभा संयुक्त टीम शिवपुरी की ओर से निस्वार्थ सेवा कर मदद की जाती रही है... अनेकानेक धार्मिक, आध्यात्मिक आयोजनों में विशेष सहयोग भी प्रदान किया गया है,  संयुक्त मोर्चा में संयोजक के पद पर भी रहे हैं और हमेशा कर्मचारियों को आगे बढ़ाया है आज भी वन कर्मचारी संघ में संभागीय अध्यक्ष हैं और अखिल भारतीय ग्वाल महासभा संयुक्त टीम शिवपुरी के जिलाध्यक्ष होने के साथ साथ  जानकी सेना संगठन में भी निस्वार्थ सेवा कार्य कर रहे हैं।
ग्वाल वनविभाग में मस्टर रोल कर्मी, दैनिक वेतनभोगी, स्थाई कर्मचारी रहे अब एक विशेष समय उपरांत बने वनरक्षक और फिर हुआ प्रमोशन, अब बने वनपाल "लगेगा स्टार"। 
दुर्गा प्रसाद ने कहा कि सत्य, निष्ठा और ईमानदारी से बड़ा कोई द्वार नहीं है" सत्य मेव जयते  मेरे सभी दोस्तों निस्वार्थ सेवा भावी कर्मचारी साथियों ने समर्पित भाव  दिल से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी। जिनमें सर्व श्री अखिलेश चतुर्वेदी, जितेन्द्र बाथम, नंदकिशोर सिंह चौहान, धीरेन्द्र शाक्य, महेंद्र श्रीवास्तव, हेमराज शाक्य, पुरूषोत्तम सिंह यादव,राजू यादव खोड़, मोहन लाल ग्वाल राष्ट्रीय अध्यक्ष,मन्नू झांसी, संजीव यादव,बैदेहीचरण रावत, ब्रजेश कुलश्रेष्ठ, सुरेन्द्र भटनागर, विनोद भारद्वाज गुना, अरूण मिश्रा, अशोक गहलोत, सुनील सैन, अरविंद मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा, लालाराम पाल, अनिल शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव,ब्रहम प्रकाश तिवारी, अशोक शर्मा, श्रीमती भगत मैडम, सीताराम चंदेरी, शिखर चंद जैन, शिव शंकर शर्मा,लखन लाल सैनी,कमल वर्मा गुना , राजेन्द्र पिपलौदा आदि द्वारा ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129